ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों से बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहा है. खासकर आईसीसी टूर्नामेंट में टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही अब पाकिस्तानी क्रिकेट में हड़कंप मच गया है. इस्तीफों का दौर भी शुरू हो चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता और पूर्व अंपायर अलीम डार ने अब इस्तीफा दे दिया है. जिसके साथ ही उन्होंने बाबर आजम को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है.
पाकिस्तानी क्रिकेट में मच गया हड़कंप
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की सिर्फ 1 बड़ी टीम श्रीलंका से मैच जीती. भारत और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेट की स्थिति खराब हो गई है. पूर्व अंपायर और मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अलीम डार ने अब इस्तीफा दे दिया है. उनके अलावा आकिब जावेद और अजहर अली, एनालिस्ट हसन चीमा भी चयन समिति में शामिल थे. पाकिस्तानी जियो न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीम डार खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे. हेड कोच माइक हेसन के बढ़ते प्रभाव के कारण भी वो बहुत ज्यादा खुश नहीं थे. ऐसे में इस इस्तीफे के बाद माइक हेसन की भी मुश्किलें बढ़ सकती है.
Aleem Dar has reportedly resigned from Pakistan’s national selection committee, becoming the first high-profile casualty of the World Cup debacle. pic.twitter.com/gdbKysgkI4
— Vinod Bro (@VinodBro13648) March 3, 2026
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिलेगा ‘खेलों का ऑस्कर’! सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए चुनी गई वर्ल्ड चैंपियन लड़कियां
बाबर आजम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
इस्तीफा देने के बाद अलीम डार ने बाबर आजम को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीम डार ने टीम में बाबर आजम, शादाब खान और उस्मान खान के नाम का विरोध किया था. इसके बजाय वो नंबर 6 पर मोहम्मद रिजवान को खिलाने के पक्ष में थे. उनका कहना है कि आकिब जावेद कोच का साथ देते हुए नजर आते हैं. वहीं मिस्बाह उल हक बड़े मुद्दों पर बहुत ज्यादा नहीं बोलते हैं. ऐसे में कप्तान सलमान अली आगा के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: कब जारी होगा IPL का शेड्यूल? जानें 2 फेज में टूर्नामेंट कराने की BCCI क्यों कर रहा तैयारी










