---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup से इस भारतीय बल्लेबाज को ICC Ranking तगड़ा झटका, कप्तान सूर्यकुमार की चमकी किस्मत

ICC Ranking In T20 Cricket: आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव को एक पोजीशन का फायदा हुआ है. वहीं तिलक वर्मा को इंजरी के कारण नुकसान झेलना पड़ा है.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 4, 2026 15:20

Suryakumar Yadav In ICC Ranking: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले आईसीसी ने अपनी रैंकिंग जारी कर दी है. अगर बैटिंग की बात की जाए तो तिलक वर्मा को इंजरी के कारण नुकसान झेलना पड़ा है, वहीं फॉर्म में लौटने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव फायदे में रहे हैं. ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में 3 इंडियन बैटर्स का नाम शामिल है.

टॉप पर अभिषेक

सबसे छोटे फॉर्मेट की बात करें तो आईसीसी टी-20 रैंकिंग की बैटिंग में 917 रेटिंग के साथ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अभी भी टॉप हैं. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, तीसरे पर इंग्लैंड के जोस बटलर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक

तिलक वर्मा को नुकसान

तिलक वर्मा इंजरी और सर्जरी के वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी टी-20 से सीरीज से बाहर हो गए थे, भले ही वो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वापसी कर लेंगे, लेकिन आईसीसी रैंकिंग में एक पोजीशन का नुकसान झेलना पड़ा है, वो 766 रेटिंग के साथ तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. उनके ठीक पीछे 5वें नंबर पर श्रीलंका के पथुम निसंका हैं.

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार को फायदा

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 5 पारियों में 80.66 की औसत 242 रन बनाए, औसत 80.66 का और स्ट्राइक रेट 196.74 का रहा, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे. इसका फायदा भी देखने को मिला जब 4 फरवरी 2026 को सूर्या आईसीसी टी-20 रैंकिंग में एक पोजीशन ऊपर उठकर छठे नंबर पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें- Do you know? T20 World Cup के हर एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

मेंस टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग (04 फरवरी 2026)

रैंकदेशखिलाड़ीरेटिंग
1भारतअभिषेक शर्मा917
2इंग्लैंडफिल सॉल्ट834
3इंग्लैंडजोस बटलर769
4भारततिलक वर्मा766
5श्रीलंकापाथुम निसांका759
6भारतसूर्यकुमार यादव728
7पाकिस्तानसाहिबज़ादा फरहान715
8ऑस्ट्रेलियाट्रैविस हेड692
9न्यूज़ीलैंडटिम सीफ़र्ट683
10ऑस्ट्रेलियामिचेल मार्श663

First published on: Feb 04, 2026 03:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.