---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बांग्लादेश से टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान को मिला ICC से गहरा ‘जख्म’, WTC प्वाइंट्स टेबल में लगी दोहरी पेनल्टी 

ICC Punish Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान की टीम को आईसीसी की तरफ से बड़ा जख्म मिला है. आईसीसी ने पाकिस्तान की टीम को कड़ी सजा सुनाई है और जुर्माना लगाया है. इसका सीधा नुकसान टीम को WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ है.

---विज्ञापन---

ICC Punish Bangladesh: पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के दौरे पर पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम को पूरे क्रिकेट जगत में शर्मसार होना पड़ रहा है. इस शर्मनाक हार के बाद अब आईसीसी की तरफ से भी पाकिस्तान की टीम को गहरा जख्म दिया गया है. आईसीसी की तरफ से हुए इस एक्शन में पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तगड़ा नुकसान हुआ है. पाक टीम को किस गलती की सजा आईसीसी की तरफ से दी गई है, आइए आपको भी बताते हैं. 

WTC पॉइंट्स टेबल में खोए 8 अंक

पाकिस्तान की टीम को स्लो ओवर रेट की सजा मिली है. आईसीसी ने इसके लिए पाकिस्तान की टीम के 8 अंक काटे हैं तो वहीं 40 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया है. मेहमान टीम टारगेट से करीब 8 ओवर पीछे चल रही थी जिसके चलते आईसीसी को ये सख्त कदम उठाना पड़ा है. आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत ओवर रेट में पीछे रहने पर खिलाड़ियों की पांच प्रतिशत मैच फीस हर ओवर के हिसाब से कटती है. WTC के हिसाब से हर एक ओवर के हिसाब से एक अंक काटा जाता है. मैच रेफरी जेफ क्रो की तरफ से पाक टीम की इस गलती को पकड़ा है और पाक कप्तान शान मसूद ने भी अपनी इस गलती को माना है. 

---विज्ञापन---

WTC पॉइंट्स टेबल में पिछड़ा पाकिस्तान

बांग्लादेश के हाथों मिली इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है. इस मैच से पहले पाक टीम टीम इंडिया से ऊपर 5वें नंबर पर थी लेकिन हार के बाद अब टीम 7वें नंबर पर आ गई है. बांग्लादेश की टीम को इस मैच में जीत से बड़ा फायदा हुआ है. पाक टीम ने अब तक WTC संस्करण में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें से केवल एक ही मैच में टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़िए- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप को किया बुरी तरह ट्रोल, तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर दिया करारा जवाब

---विज्ञापन---

First published on: May 15, 2026 05:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola