विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर खेलेंगे विराट कोहली? DDCA अध्यक्ष ने दिया जवाब

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 में विराट कोहली के खेलने पर सवाल हैं. अब दिल्ली & डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि विराट कोहली फिर से अपने राज्य दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं. उन्होंने विराट के लिए दरवाजे खुले रखे हैं.

virat kohli dometic cricket future

विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी पर आया बयान (Image: ANI)

Virat Kohli: विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में हिस्सा लिया था. कोहली लंबे समय बाद वापस आ रहे थे और इस टूर्नामेंट में उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की थी. अब एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का जलवा देखने को मिल सकता है. वह दिल्ली की ओर से सीमित ओवरों के इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दिल्ली & डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि विराट दोबारा घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए जरूर खेलेंगे.

विज्ञापन

विराट कोहली खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी?

BCCI ने अपने सभी खिलाड़ियों को मैच फिट रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का आदेश दिया था. इसी वजह से विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन का हिस्सा बने थे. विराट ने 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की और दिल्ली के लिए दो मैच खेले.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी. सभी के मन में सवाल है कि विराट इसमें हिस्सा लेंगे या नहीं. इंडिया टुडे से बात करते हुए DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘यह (DDCA) उनका घरेलू असोसिएशन है. इसमें कोई सवाल ही पैदा नहीं होता कि हम तैयार हैं या नहीं. यह राज्य जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है. राज्य के लिए खेलने की उनकी कमिटमेंट शानदार है. जब भी वह उपलब्ध होंगे और अपने वर्कलोड को ध्यान में रखेंगे, तब वह दोबारा स्टेट के लिए जरूर खेलेंगे.’

विज्ञापन

पिछले सीजन में कैसा रहा विराट का प्रदर्शन?

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच खेले. आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में विराट ने 101 गेंदों में 131 रन बनाए थे. इसके बाद गुजरात के खिलाफ अपने दूसरे मैच में विराट ने 61 गेंदों में 77 रन जड़े थे. दो मैचों में उनका स्कोर 208 रन रहा था.

विराट का लक्ष्य है 2027 का वनडे वर्ल्ड कप

T20I और टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली को काफी कम गेम टाइम मिल रहा है. उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है और वह इसके लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखना चाहेंगे. इसी वजह से वह एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं. इससे अगले विश्व कप के लिए उनकी तैयारी और मजबूत हो जाएगी. बता दें कि विराट कोहली सितंबर के अंतिम हफ्ते में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ