IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप को किया बुरी तरह ट्रोल, तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर दिया करारा जवाब

IPL 2026: आईपीएल के पिछले मुकाबले में तिलक वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई. मुंबई इंडियंस ने उनको लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अर्शदीप सिंह को बुरी तरह से ट्रोल किया गया है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) (38)

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को धूल चटाई. मुंबई की टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन पंजाब के लिए इस हार ने टेंशन बढ़ाने का काम किया है. मुंबई के लिए इस मैच में तिलक वर्मा हीरो बनकर सामने आए और उन्होंने आखिर तक खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. इस मैच से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वो तिलक वर्मा को अंधेरे कहकर बुला रहे थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद अर्शदीप को काफी ट्रोल किया गया था. अब मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से भी उनको करारा जवाब दिया गया है. 

विज्ञापन

MI ने दिया अर्शदीप सिंह को जवाब

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में जीत हासिल करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. इस वीडियो के शुरू होने पर पूरी स्क्रीन पर ब्लैक दिखाई देता है और बैकग्राउंड में गाना बजता है, “अंधेरा तेरा मैंने ले लिया…”. इस गाने के साथ स्क्रीन पर तिलक वर्मा अवॉर्ड के साथ नजर आते हैं. 

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके तो वहीं 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस पारी में उन्होंने 227.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के जबड़े से जीत छीन ली.

अर्शदीप ने उड़ाया था तिलक का मजाक

मुंबई बनाम पंजाब के बीच इस मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ये होटल का एक वीडियो था जिसमें अर्शदीप सिंह तिलक को अंधेरा कहकर बुला रहे हैं. तिलक के हाव भाव देख के लगता है कि उन्हें समझ नहीं आया. इसके बाद वीडियो में अर्शदीप तिलक से सनस्क्रीन को लेकर भी पूछते हैं और वो इसका जवाब देते हैं. अर्शदीप की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 29 रन खर्च करते हुए 1 विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ