ODI World Cup 2023 AUS vs AFG: वनडे विश्व कप 2023 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ओर अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए है और कंगारू टीम के सामने जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये टारगेट उतना ज्यादा नहीं लग रहा है। लेकिन पुराने आंकड़े अब ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ा रहे है।
विश्व कप में 287 रनों से ज्यादा का टारगेट हासिल नहीं कर पाई ऑस्ट्रेलिया
बता दें, विश्व कप इतिहास में आज तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 287 रनों से ज्यादा का टारगेट हासिल नहीं कर पाई है। आखिरी बार विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1996 में 287 रनों का टारगेट हासिल करके जीत दर्ज की थी। जिसके मुताबिक अब ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतने के लिए रिकॉर्ड रन चेज करना होगा। जिससे अब ऑस्ट्रेलिया की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG : अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 292 रन का लक्ष्य, इब्राहिम ने लगाया शानदार शतक
मैच में ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
बता दें, 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है। महज 42 रनों के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े विकेट गिर गए। ट्रेविस हेड शून्य और मिचेल मार्श 24 रन बनाकर आउट हुए है। शुरुआती ओवर में कंगारू टीम की पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है। लग रहा है ऑस्ट्रेलिया टीम थोड़ी दबाव में है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास पूरा मौका है दबाव को कम करके जीत हासिल करने का।
हालांकि ये उतना आसान नहीं होने वाला है। अभी अफगानिस्तान के स्टार स्पिनरों का आना बाकी है जिन्होंने इस विश्व कप में बड़ी-बड़ी टीमों के छक्के छुड़ाए है। अफगानिस्तान की तरफ से आज बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान ने शानदार शतक लगाया है। इब्राहिन मे 129 रनों की नाबाद पारी खेली।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines