ICC ODI Rankings: आईपीएल ऑक्शन की जहां हर तरफ धूम थी वहीं अब उसी बीच बुधवार को आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव हो गया है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम को ताजा रैंकिंग में बंपर फायदा हो गया। शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान से ही नंबर 1 वनडे बल्लेबाज थे। लेकिन अब ताजा रैंकिंग में उनसे यह ताज छिन गया है। शुभमन के अलावा एक और भारतीय खिलाड़ी ने नंबर 1 का ताज गंवाया है।
भारत को दो स्थानों पर हुआ नुकसान
आपको बता दें जहां शुभमन गिल वनडे में नंबर 1 बल्लेबाज थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल में रवि बिश्नोई पिछले दो हफ्तों से नंबर 1 गेंदबाज थे। पर अब दोनों खिलाड़ियों को वनडे व टी20 नहीं खेलने से नुकसान हुआ है। बिश्नोई नंबर 1 से नंबर तीन पर टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहुंच गए हैं, तो शुभमन गिल को बाबर आजम ने पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से एक भी एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेले हैं। वनडे रैंकिंग में बाबर आजम के 824 रेटिंग अंक हो गए हैं। जबकि शुभमन गिल जो भारत की मौजूदा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं उन्हें 810 पॉइंट्स तक खिसकना पड़ा है।
बाबर आजम का नंबर 1 पर कब्जा
बाबर आजम नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं टी20 में आदिल रशीद नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशल में सूर्या नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं तो केशव महाराज वनडे के नंबर 1 गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में केन विलियम्सन नंबर 1 बल्लेबाज हैं और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। रवि बिश्नोई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे और इसी का उन्हें नुकसान हुआ है।
ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टेस्ट में रवींद्र जडेजा नंबर 1 खिलाड़ी हैं। वनडे में शाकिब अल हसन और टी20 इंटरनेशनल में भी शाकिब नंबर 1 स्थान पर काबिज हैं। टीमों की रैंकिंग में भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 है। इससे पहले पिछले हफ्ते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी भारतीय टीम नंबर 1 बन गई थी। पाकिस्तान की पर्थ टेस्ट में हार से भारत को फायदा हुआ था।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस की कप्तानी के लिए शुभमन गिल कितने परफेक्ट? आशीष नेहरा ने दिल खोलकर बताया
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऑक्शन में Unsold रहने के बाद इन 5 खिलाड़ियों का करियर खत्म! एक भारतीय भी लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
28 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines