IBSA World Games 2023 IND vs AUS: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को बर्मिंघम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (IBSA) वर्ल्ड गेम्स 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी। इस जीत के साथ टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया। वे इसे जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने विश्व खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। टूर्नामेंट में अपने सभी लीग गेम जीतकर, वीमेन इन ब्लू अपराजित रही। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवरों में 114/8 पर रोक दिया और फिर बारिश के चलते डीएलएस के तहत मिले 42 रनों के संशोधित लक्ष्य का भारतीय टीम ने आसानी से पीछा कर लिया।
भारत ने की शानदार गेंदबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने चौथे ओवर में पहला विकेट खो दिया। फाइनल का दबाव महसूस करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और पावरप्ले में 29 रन बनाए।भारत ने आठवें और नौवें ओवर में दो विकेट चटकाये और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39/3 हो गया। इसके बाद सी लुईस और सी वेबेक ने 54 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाया।
हालांकि, भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर खेल में वापसी की और केवल 3 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 109/8 पर रोक दिया। अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 114/8 रन ही बना सकी।
https://twitter.com/IBSAGames2023/status/1695432735873970249
भारत ने आसानी से जीता मैच
42 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। वीमेन इन ब्लू कभी भी आउट ऑफ फॉर्म नहीं दिखी और टीम ने केवल 3.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
14 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
22 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
41 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines