---विज्ञापन---

क्रिकेट

फाइनल में फिर मुमकिन है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए कैसे बन रहा है समीकरण

India A vs Pakistan A Final Possible: हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में सुपरहिट मुकाबला देखने को मिला था. अब एसीसी वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भी आर्च राइवल्स की टक्कर हो सकती है.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 17, 2026 19:03
IND vs PAK Fans

ACC Women’s Asia Cup Rising Stars 2026: राधा यादव की कप्तानी वाली टीम के ग्रुप ए टेबल-टॉपर के तौर पर उभरने के बाद इंडिया ए ने मंगलवार 17 को एसीसी वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इंडिया ए ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में नेपाल को 8 विकेट से हराकर स्टैंडिंग में टॉप पर जगह बनाई, लेकिन क्वालिफिकेशन पक्का करने के लिए उसे पाकिस्तान ए और यूएई के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा.

पाकिस्तान ए की भी जीत

ग्रुप ए के आखिरी गेम में यूएई को पाकिस्तान ए से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ईशा ओजा की लीडरशिप वाली टीम 79 रन पर आउट हो गई, और पाकिस्तान ए ने 9 ओवर बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. इस नतीजे से पाकिस्तान नेट रन-रेट 0.457 हो गया, जिसके कारण इस टीम ने यूनाइटेड अरब अमीरात को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान और दूसरा सेमीफाइनल स्पॉट हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें- ‘युवी पाजी’ के नाम पर डैडी ने रखा यंग क्रिकेटर का नाम, कौन हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के शतकवीर युवराज सामरा?

इंडिया ए और पाकिस्तान ए सेमीफाइनल में

इंडिया ए का NRR 3.042 बेहतर है, जिससे टीम टॉप पर है. यूएई से अपना पहला मैच हारने के बाद भारत ने पाकिस्तान ए और नेपाल के खिलाफ लगातार जीत के साथ वापसी की. ग्रुप बी के आखिरी मैच बुधवार को होंगे, जिससे यह तय होगा कि नॉकआउट में इंडिया ए और पाकिस्तान ए का सामना किससे होगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान की मदद के लिए शुरू हुई नई कोशिश, कपिल और गावस्कर समेत 14 दिग्गजों ने पाक सरकार से अपील

फाइनल में भारत-पाक की टक्कर मुमकिन

भारत और पाकिस्तान दोनों ही सेमीफाइनल में हैं, लेकिन उनकी विपक्षी टीमें अलग-अलग होंगी. अगर ‘वुमेन इन ब्लू’ और ‘ग्रीन आर्मी’ अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती है, तो फाइनल में आर्च राइवल्स के बीच खिताबी जंग देखने को मिल सकती है. क्रिकेट फैंस को भी इस सुपरहिट मुकाबले का इंतजार होगा.

First published on: Feb 17, 2026 06:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.