हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ताबड़तोड़ रन ठोक रहे हैरी ब्रूक को मिल सकती है खुशखबरी, जोस बटलर ने दिया ये संकेत

विज्ञापन
Jos Buttler on Harry Brook World Cup Chances

Jos Buttler on Harry Brook World Cup Chances: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक को वर्ल्ड कप के लिए घोषित शुरुआती टीम में जगह नहीं मिली है। ब्रूक पिछले दिनों इससे निराश दिखाई दिए थे। हालांकि अब उन्हें अच्छी खबर मिलती नजर आ रही है। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने संकेत दिया है कि हैरी ब्रूक अभी भी इंग्लैंड की अंतिम विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं। ब्रूक ने द हंड्रेड में 41 गेंदों में शतक ठोका था। बटलर ने इस बात पर जोर दिया कि एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में बेन स्टोक्स की वनडे क्रिकेट में वापसी ने डायनामिक्स को चेंज कर दिया।

28 सितंबर तक कर सकते हैं बदलाव 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रूक के रिजर्व के रूप में टीम के साथ वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा करने की संभावना है। टीमों को 28 सितंबर तक अपनी अस्थायी 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में बदलाव करने की अनुमति है। इंग्लैंड इससे पहले भी ऐसा कर चुकी है। चार साल पहले उन्होंने जोफ्रा आर्चर और लियाम लिविंगस्टोन के साथ अपनी टीम में बाद में दो बदलाव किए थे।

टी-20 सीरीज में मिला मौका 

ब्रूक बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। बटलर का मानना है कि वह अब भी अकेले प्रदर्शन के जरिए टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। उन्होंने कहा- “हर किसी के फ्लाइट में चढ़ने में काफी समय है। इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।” बटलर ने कहा- “हम सभी जानते हैं कि हैरी एक शानदार खिलाड़ी हैं। हमने पिछली रात देखा था कि वह क्या कर सकता है। वह इस समय दुर्भाग्यशाली है जो इस समय उस टीम में नहीं है।” बटलर ने कहा- “पिछले कुछ समय से कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

विज्ञापन

द हंड्रेड के नॉकआउट चरण में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की कप्तानी करने वाले बटलर ने कहा कि इंग्लैंड की क्षमता को सकारात्मक माना जाना चाहिए। बटलर टूर्नामेंट में एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने ब्रूक को पछाड़ दिया। वह आठ पारियों में 298 के साथ रन-स्कोरिंग चार्ट में सबसे आगे हैं। उन्होंने 143.26 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola