Harbhajan singh slams trolling: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार को अभी तक फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे तो वहीं कुछ फैंस हार के बाद अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए। हार के बाद बौखलाए कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल की पत्नी को सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहना शुरु कर दिया। दरअसल मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन भारतीय मूल की है और मैच में वो ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट कर रही थी। विनी रमन को ट्रोल करने वालों को अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने जमकर लताड़ा है।
ये भी पढ़ें:- अपनी बेतुकी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर, अब केएल राहुल को बनाया निशाना
हरभजन ने ट्रोलर्स का किया मुंह बंद
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके हरभजन सिंह ने लिखा कि “ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के परिवारवालों को ट्रोल करना बेहद खराब है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया तो वे जीत गए लेकिन हमने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया से कम। लेकिन हमको ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के परिवारवालों को ट्रोल नहीं करना चाहिए। कृपया इस तरह का व्यवहार बंद करे और गरिमा का ध्यान रखे।”
इससे पहले खुद ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने पोस्ट शेयर करके ट्रोलर्स को लताड़ा था विनी ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि ‘मेलबर्न – सिंगापुर – दिल्ली – धर्मशाला – अहमदाबाद – मुंबई – पुणे – कोलकाता -अहमदाबाद – सिंगापुर – मेलबर्न… एक जीवन भर की यात्रा जिसे लोग याद नहीं रखेंगे। फोकस करने के लिए बहुत से मुद्दे है…
बता दें, विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। इस हार को कोई भुला नहीं पा रहा है। फाइनल में मिली हार के बाद खुद टीम के खिलाड़ी बेहद निराश दिखे थे यहां तक कप्तान रोहित शर्मा तो रोते हुए मैदान से बाहर निकले थे। अब टीम इंडिया को वनडे विश्व कप के खिताब को जीतने के लिए चार साल का और इंतजार करना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
9 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
31 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
39 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
58 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines