Asia Cup 2023: एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। हालांकि अब तक टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम चुनी है। जिसमें उन्होंने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जबकि कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया है।
एशिया कप के लिए हरभजन सिंह की टीम
हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम बनाई है। जिसमें उन्होंने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। जिसमें तिलक वर्मा का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अक्षर पटेल और केएल राहुल को 16वें खिलाड़ी के तौर पर जगह दी है।
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- विराट कोहली
- शुभमन गिल
- सूर्यकुमार यादव
- तिलक वर्मा
- ईशान किशन
- हार्दिक पांड्या
- रविंद्र जड़ेजा
- मोहम्मद शमी
- जसप्रीत बुमराह
- शार्दुल ठाकुर
- मोहम्मद सिराज
- युजवेंद्र चहल
- कुलदीप यादव
- केएल राहुल और अक्षर पटेल (16वें खिलाड़ी)
भज्जी ने संजू को नहीं दी जगह
हरभजन सिंह ने अपनी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह नहीं दी है। जबकि श्रेयर अय्यर को भी हरभजन सिंह ने शामिल नहीं किया है। जिसकी वजह उन्होंने वेस्टइंडीज की टी-20 सीरीज बताई है। भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कहा कि टी-20 सीरीज में उन्हें टीम इंडिया के जीतने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन जो रिजल्ट रहा वह निराशाजनक था। क्योंकि वेस्टइंडीज इस बार विश्वकप के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई है और उसने टीम इंडिया को हरा दिया।’
बता दें कि इस बार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेंगी। फिलहाल भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में टीम इंडिया का चयन कर दिया जाएगा।
ये भी देखें: World Cup 2023 के लिए Team India पूरी तरह से है तैयार, 3 में से 2 विकेटकीपर पक्के
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
16 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
59 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines