हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता को खोया, फिर भी टीम इंडिया के लिए खड़े हुए रिंकू सिंह, कोच गौतम गंभीर बोले- इतनी हिम्मत...

Gautam Gambhir Message Rinku Singh: रिंकू सिंह के पिता का निधन 27 फरवरी 2026 को हुआ. रिंकू टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अपने घर वापस लौट गए. हालांकि, पिता को खोने के बावजूद टीम इंडिया के लिए रिंकू ने एक दिन बाद ही वापसी कर ली. गौतम गंभीर ने इसी वजह से रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम किया और उन्हें एक खास मैसेज दिया.

विज्ञापन
गौतम गंभीर का रिंकू को खास मैसेज

Gautam Gambhir Message Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता, खानचंद्र सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ज्यादा खराब थी. रिंकू वर्ल्ड कप के बीच उनसे मिलने घर भी गए थे. 27 फरवरी 2026 को खबर आई कि रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दुखद घटना के बावजूद रिंकू सिंह ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद दोबारा टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ने का फैसला किया. इसी को लेकर अब गौतम गंभीर का मैसेज सामने आया है.

रिंकू सिंह के जज्बे को गौतम गंभीर ने किया सलाम

पिता को खोने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को भारत के बड़े मैच के लिए रिंकू सिंह टीम के साथ जुड़ गए. वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन टीम के लिए वो उपलब्ध हो गए. BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग के बीच रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम किया और यह भी बताया कि मुश्किल समय में पूरी टीम उनके साथ है. गौतम गंभीर ने दिल छूने वाला मैसेज देते हुए कहा, ‘रिंकू, मुझे पता है कि इस तरह की स्थिति में वापस लौटने पर कितना साहस लगता है. एक चीज ध्यान में रखना, आप अकेले नहीं हैं. पूरी टीम आपके साथ है.’

ये भी पढ़ें:- ईरान-इजरायल की जंग के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली? वायरल फोटो ने बढ़ाई टेंशन!

विज्ञापन

टीम इंडिया का लक्ष्य फाइनल में एंट्री

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को सुपर 8 के आखिरी मैच में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. बता दें कि 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होने वाली है. टीम इंडिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हरा दिया था. टीम इंडिया फिर से कुछ ऐसा ही करना चाहेगी. उनका लक्ष्य लगातार दूसरे साल टी20 वर्ल्ड कप जीतना है. ऐसे में उन्हें इंग्लैंड की बड़ी चुनौती को पार करके फाइनल में एंट्री करनी होगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल में ये 5 गलतियां बन सकती हैं टीम इंडिया की हार का कारण, सूर्या-गंभीर को बनाना होगा खास प्लान!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola