Yuzvendra Chahal: IPL 2026 के दौरान वेपिंग विवाद काफी चर्चा में है. कुछ दिनों पहले रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का उपयोग करते हुए नजर आए थे. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट का उपयोग करते हुए दिखाई दिए. इसी के बाद फैंस ने चहल की खूब आलोचना की. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने युजवेंद्र को सलाखों के पीछे डालने की मांग कर दी है.
‘जेल भेज देना चाहिए’ – लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
युजवेंद्र चहल के वेपिंग कांड ने काफी बवाल मचाया हुआ है. हाल ही में X पर एक यूजर ने लिखा था कि अर्शदीप सिंह को PBKS टीम के साथ व्लॉग बनाने से बैन कर दिया गया है, जबकि चहल को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन की इस पोस्ट पर नजर पड़ी और उन्होंने PBKS के स्पिनर को लताड़ लगाते हुए सवाल किया कि उन्हें सजा क्यों नहीं मिली.
X पर शिवरामकृष्णन ने लिखा, ‘वेप भारत में बैन है. उन्हें जेल में होना चाहिए. कानून होने का क्या अर्थ है, अगर उन्हें लागू ही नहीं किया जा रहा है? 25% मैच फीस काटना कुछ नहीं है. अगर किसी साधारण व्यक्ति ने ऐसा किया होता, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?’ बता दें कि रियान पराग पर 25% मैच फीस का फाइन लगा था और उन पर किसी तरह का बैन नहीं लगा था.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘क्या करूं मैं?’, फैन की हरकत से चिढ़े रोहित शर्मा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
BCCI ने वेपिंग के खिलाफ बनाया सख्त नियम
BCCI ने IPL टीमों और खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. BCCI ने सभी स्टेडियम, ड्रेसिंग रूम और डगआउट में ई-सिगरेट के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुद इस बारे में जानकारी दी और बताया कि अगर इस तरह की गलती अगर दोबारा हुई, तो सख्त कदम उठाया जाएगा. रियान पराग पर तो 25% मैच फीस का फाइन लग गया. देखना होगा कि युजवेंद्र चहल पर BCCI कोई एक्शन उठाया जाएगा, या नहीं.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
8 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
18 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
44 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines