नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए 1974-75 में तीन टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व बल्लेबाज सुधीर नाइक का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों ने PTI को इसकी पुष्टि की है। वह 78 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में एक बेटी है। नाइक के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे एमसीए के एक सूत्र ने कहा- ‘हाल ही में वह बाथरूम के फर्श पर गिरे थे और उनके सिर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चले गए थे और फिर ठीक नहीं हुए।
और पढ़िए – भारत में खेलते दिख सकते हैं Cristiano Ronaldo, इस टीम के साथ होगा मैच
रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान
नाइक मुंबई क्रिकेट हलकों में बहुत सम्मानित व्यक्ति थे। 1970-71 सीजन में जब उन्होंने मुंबई का नेतृत्व किया तो वह रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान थे। मुंबई ने उस सीजन में सुनील गावस्कर, अजीत वाडेकर, दिलीप सरदेसाई और अशोक मांकड़ जैसे सितारों के बिना रणजी ट्रॉफी जीती थी, लेकिन जब अगला रणजी सीजन शुरू हुआ, तो नाइक को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया क्योंकि टीम में मुख्य बल्लेबाज वापस आ गए थे।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘उमरान मलिक ने कहा था तीन छक्के मारूंगा…’, चहल ने किया खुलासा
जहीर खान के क्रिकेट करियर को संवारने का श्रेय
1974 में नाइक इंग्लैंड के दौरे पर गए और बर्मिंघम टेस्ट में पदार्पण किया, जहां उन्होंने 77 रन की पारी के साथ अपना एकमात्र अर्धशतक लगाया। उन्होंने 85 प्रथम श्रेणी के खेल खेले और 35.29 की औसत से 4376 रन बनाए। 1978 में अपने खेल करियर के बाद नाइक ने कोचिंग की ओर रुख किया। इसका जहीर खान के करियर में बड़ा प्रभाव था। उन्हें जहीर खान के क्रिकेट करियर को संवारने का श्रेय जाता है। वह मुंबई की चयन समिति के अध्यक्ष भी थे और बाद के वर्षों में वानखेड़े स्टेडियम में मुख्य क्यूरेटर के रूप में काम किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
7 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
40 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines