T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली 'वॉर्निंग', इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!

R Ashwin Warns Team India Avoid Mistake: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. 2-0 से उन्होंने सीरीज में बढ़त बना ली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. हालांकि, एक खिलाड़ी का प्रदर्शन खराब रहा है. पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि उस प्लेयर को बाहर करना टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है.

R Ashwin Warns Team India Avoid Mistake

टीम इंडिया पर नजरें

विज्ञापन

R Ashwin Warns Team India Avoid Mistake: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने के लिए टीम इंडिया सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रही है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. सीरीज के शुरुआती दो मैच संजू सैमसन के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं. उन्होंने दो मुकाबलों में मात्र 16 रन बनाए हैं. शुभमन गिल को टीम से बाहर करके संजू के लिए ओपनिंग स्लॉट में जगह बनाई गई. कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें बाहर करके ईशान किशन से सलामी बल्लेबाजी करानी चाहिए. इसी पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है.

संजू सैमसन को बाहर करना पड़ेगा टीम इंडिया को भारी?

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और दूसरे टी20 में उन्होंने 76 रन की तूफानी पारी खेली. सभी कह रहे हैं कि तिलक की वापसी के बाद संजू को बाहर करके ईशान से ओपनिंग करानी चाहिए. इसी पर अब एमएस धोनी के करीबी आर अश्विन ने टीम इंडिया को चेतावनी दी. उन्होंने कहा, ‘अभी उन्हें ड्रॉप करना काफी जल्दी होगा.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और अभी ईशान धमाल कर रहे हैं. अगर वो सर्कस की तरह बदलाव करते रहेंगे, तो मुझे नहीं पता कि भारत के लिए चीजें कैसी जाएंगी. ड्रेसिंग रूम के लिए ये सही नहीं है. इस स्थान के लिए काफी प्रतियोगिता है लेकिन ये बदलाव के लिए बहुत जल्दी होगा.’

‘संजू सैमसन की कोई गलती नहीं’

आर अश्विन का मानना है कि संजू अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें बाहर करना गलत होगा. अश्विन ने कहा, ‘ये नाइंसाफी होगी. ओपनिंग कॉम्बिनेशन सिर्फ आखिरी दो मैचों में बदला है. खिलाड़ी आक्रमक शॉट खेलकर आउट हुआ है. अगर आप उन्हें इस कारण दंड देंगे और बाहर बैठाकर रखेंगे, तो फिर आप खिलाड़ी का सबसे बेस्ट कब देख पाएंगे? ऐसा नहीं था कि उन्होंने हड़बड़ी की या वो शांत नहीं थे. उन्होंने गेंद देखी और शॉट लगाने गए. आपको इसी तरह बल्लेबाजी करनी चाहिए. चीजें सिर्फ उनके पक्ष में नहीं गई है.’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ