Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्रिकेट का योद्धा अब लड़ रहा जिंदगी की जंग, स्टार खिलाड़ी की हालत नाजुक, पिछले साल ही लिया था संन्यास

Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने सालों तक क्रिकेट के मैदान पर योद्धा की तरह प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई. हालांकि, अब यही धुरंधर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान की तबीयत खराब हो गई है. पिछले साल ही उन्होंने रिटायरमेंट लिया था और अब उनके स्वास्थ्य में समस्या है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Jan 16, 2026 09:47
Shapoor Zadran Health Update
जादरान की तबीयत नाजुक

Shapoor Zadran: क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाला योद्धा अब अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और सम्मानित गेंदबाजों में से एक शापूर जादरान की तबीयत खराब हो गई है. इस समय उनकी हालत बेहद नाजुक है और उनके इलाज के लिए अलग-अलग तरह के साधन किए जा रहे हैं. बता दें कि पिछले साल ही शापूर जादरान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. फैंस भी उनकी हालत को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं.

शापूर जादरान की तबीयत नाजुक

शापूर जादरान की हालत इस समय ठीक नहीं है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार जादरान अभी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के कारण जूझ रहे हैं. शापूर के भाई धमाई जादरान ने भी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया था कि पूर्व अफगानिस्तान क्रिकेटर की हालत ठीक नहीं है. अफगानिस्तान अंडर 19 क्रिकेट टीम के कोच रईस अहमदजाई ने बताया कि जादरान का वाइट ब्लड सेल्स काउंट बेहद कम हो गया है. इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए गेंद-बल्ले से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, लेकिन कभी U19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए ये 5 धुरंधर

---विज्ञापन---

भारत में होगा इलाज?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी जादरान के इलाज को लेकर बेहद सीरियस है. ACB के प्रवक्ता सईद नसीम सादत ने टोलो न्यूज को बताया कि जादरान के भारतीय वीजा की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्हें भारत में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. सादत ने विश्वास दिखाया कि जल्द ही शापूर की भारत यात्रा की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इसके बाद उनका इलाज हो सकेगा.

शापूर जादरान का क्रिकेट करियर

शापूर जादरान ने अगस्त 2009 में अपना अफगानिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने 14 साल के करियर में अफगानी टीम के लिए 44 वनडे मैच खेले, जिसमें वो 43 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. इसके अलावा उन्होंने 36 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया, जहां वो 37 विकेट झटक पाए. 38 साल के इस खिलाड़ी ने जनवरी 2025 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टी20 सीरीज से भी अगर वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर, तो किसे मिलेगी टीम इंडिया में जगह? ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार!

First published on: Jan 16, 2026 09:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.