---विज्ञापन---

क्रिकेट

सूर्या कप्तान, लेकिन हर तरफ ‘रोहित-रोहित’ की गूंज, टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर के दौरान फैंस से करनी पड़ी ऐसी गुजारिश

Fan Chants Rohit Sharma Slogan Viral Video: रोहित शर्मा ने पिछली बार भारत को अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था, शायद यही वजह है कि आज भी उनका नाम फैंस के जेहन में गूंज रहा है, भले ही इस बार सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कैप्टन हैं.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 5, 2026 09:08
Rohit Sharma T20 World Cup

Rohit Sharma Slogan During T20 World Cup 2026 Trophy tour: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, लेकिन क्रिकेट फैंस की जुबान पर अब तक रोहित शर्मा का नाम है. हाल ही में एक कॉलेज में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर के दौरान, भीड़ ने सूर्या यादव के बजाय ‘हिटमैन’ के लिए जोर-जोर से नारे लगाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आज भी ‘हिटमैन’ का क्रेज

इस इवेंट मेंचमचमाची ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी. वो रोहित शर्मा के नाम के नारे लगाते हुए नजर आए. दरअसल जब भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब ‘हिटमैन’ ही कप्तान थे. उन्होंने मेन इन ब्लू को ट्रॉफी जिताने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘World T20’ कैसे हुआ ‘T20 World Cup’? जानिए नाम बदलने के पीछे ICC की क्या थी मंशा

‘रोहित-रोहित’ लगे नारे

कॉलेज में मौजूद क्रिकेट फैंस ने नारे लगाए, ‘इंडिया का राजा – रोहित शर्मा, मुंबई का राजा – रोहित शर्मा.’ इसके बाद फीमेल एंकर को भीड़ से टीम इंडिया के मौजूदा टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी चीयर करने की गुजारिश करनी पड़ी, उन्होंने कहा, ‘दोस्तों, क्या मैं सूर्यकुमार यादव के लिए कोई अच्छा सा नारा सुन सकती हूं?’

---विज्ञापन---

सूर्या को अहम जिम्मेदारी

सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में भारत की कप्तानी करेंगे. टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ खेलेगी. ‘मेन इन ब्लू’ ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ हैं. गौरतलब है कि सूर्या पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, तब फाइनल में बाउंड्री पर उनका शानदार कैच आज भी हर किसी को याद आता है. इसी की बदौलत टीम इंडिया को ट्रॉफी जीतने में मदद मिली थी.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup में किस विकेटकीपर के नाम हैं सबसे ज्यादा शिकार? इस बार ये वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना तय!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीखमैचजगह
7 फरवरी 2026भारत vs USAमुंबई
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियादिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानकोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंडअहमदाबाद

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

First published on: Feb 05, 2026 09:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.