“PSL से बेहतर है IPL”, अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग की उड़ाईं धज्जियां, बताया कहां हो रही चूक

Ahmed Shahzad slams PSL: पाकिस्तान क्रिकेट लीग को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आईपीएल के साथ टूर्नामेंट की तुलना करते हुए पाकिस्तान सुपर लीग की धज्जियां उड़ा दी हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

jacket - 2026-03-19T191338.480

Ahmed Shahzad slams PSL: पाकिस्तान में भी भारत की तरह ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग की शुरुआत की गई थी. इस लीग का नाम पाकिस्तान सुपर लीग रखा गया था. इस लीग का मकसद पाकिस्तान के युवा सितारों को मौका देना है लेकिन अब इस लीग पर आरोप लग रहा है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने अब पीएसएल की धज्जियां उड़ाने का काम किया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तान सुपर लीग की बुराई कर रहे हैं और बता रहे हैं कि PSL क्यों आईपीएल से बेहतर है.

विज्ञापन

PSL को जमकर सुनाई खरी-खोटी

पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर अहमद शहजाद ने कहा, “इसके पीछे एक कारण है कि क्यों पाकिस्तान सुपर लीग से बेहतर आईपीएल है. उनके पास कई सुपरस्टार खिलाड़ी हैं जो कि लीग को देखने लायक बनाते हैं. जबकि, पाकिस्तान सुपर लीग में रिटायर्ड खिलाड़ियों और कमेंटेटर को खिलाया जाता है. पीएसएल में इन्हें सुपरस्टार बनाया जाता है जिससे ये लीग कॉम्पिटिटिव नहीं हो पाती है.” आईपीएल पर नजर डालें तो हर साल नए खिलाड़ियों के नाम सामने आते हैं जो कि आगामी दिनों में भारतीय क्रिकेट की बागडोर संभालते हैं.

विज्ञापन

PSL में खेलते हैं रिजेक्टिड खिलाड़ी

पाकिस्तान सुपर लीग में हर बार ऐसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं जिन्हें आईपीएल में कोई भी खरीददार नहीं मिल पाता है. हर साल की तरह इस बार भी लीग में यही देखने को मिल रहा है. आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में इस बार डेविड वॉर्नर को किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया तो वो पाकिस्तान में खेलने उतरेंगे. इससे पहले तक जब भी वो आईपीएल में होते थे तो पीएसएल की तरफ देखते भी नहीं थे. अहमद शहजाद कहते हैं, “वो ये मानने के लिए तैयार भी नहीं है. वो लोग आज भी ब्लेम गेम ही खेलते हैं. उनका ईगो ही सबसे बड़ा हो गया है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ