IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी को हुई इंजरी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही है. सीजन 19 को शुरू होने में अब 10 से भी कम दिन बचे हैं. ऐसे में कुछ फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका लग रहा है. कई खिलाड़ी इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो रहे हैं. अब राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है.

Rajasthan Royals IPL 2026

Rajasthan Royals IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2008 की विनर राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले 17 सीजन से दूसरी ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. आईपीएल 2026 से पहले टीम बड़ी मजबूत नजर आ रही थी. इस बीच टीम को सीजन 19 शुरू होने के कुछ दिन पहले बड़ा झटका लगा है. मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन कर ऑलराउंडर खिलाड़ी अब इंजर्ड हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पूरे सीजन के लिए ही बाहर हो सकता है. ऐसे में फ्रेंचाइजी का बैलेंस सीजन शुरू होने से पहले ही खराब हो सकता है. 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बड़ा झटका 

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन को इंजरी हो गई है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक वो आईपीएल 2026 से अब बाहर हो सकते हैं. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करके सैम कुरेन को अपने साथ जोड़ा था. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संजू सैमसन को दिया, तो उसके बदले उन्हें सीएसके ने रवींद्र जडेजा और कुरेन दिया था. इन दोनों ऑलराउंडर खिलाड़ियों के आने से राजस्थान की टीम बहुत ज्यादा मजबूत हो गई थी. उनकी टीम में पिछले सीजन अच्छा बैलेंस नहीं था. हालांकि सैम कुरेन के नहीं खेलने से वो बैलेंस अब फिर खराब हो सकता है. इस टीम के पास अब अच्छा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नहीं नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

फॉर्म में चल रहे थे सैम कुरेन 

हाल में ही सैम कुरेन ने इंग्लिश टीम के लिए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था. जहां पर उन्होंने भारत में ही आकर गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया था. 2 हारे हुए मैच कुरेन ने इंग्लैंड को जिताए थे. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट की भी उनसे उम्मीदें बढ़ गई थी. फिलहाल फ्रेंचाइजी चाहेगी की टूर्नामेंट के आखिरी चरण तक भी अगर सैम कुरेन टीम के साथ जुड़ सके, तो भी फ्रेंचाइजी को मदद हो सकती है. हालांकि अभी फैंस आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ