Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने कमाल कर दिया है. वो इंग्लैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट की दो पारियों में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बैटर बने हैं. उनसे पहले ये कमाल कोई नहीं कर सका था. पंत ने दोनों पारियों में अपने खास अंदाज में बैटिंग की और इंग्लैंड के गेंदबाजों के होश उड़ा डाले. पंत ने पहली पारी में 126 गेंदों पर शतक पूरा किया था, उन्होंने 134 रनों की बढ़िया पारी खेली थी. अब दूसरी पारी में भी पंत ने सैकड़ा जड़ दिया है. दूसरी पारी में पंत ने 100 रन पूरे करने के लिए 130 इतनी गेंद लीं. इस पारी में 2 छक्के और 13 चौके शामिल रहे. पंत ने इस पारी से 4 दिग्गजों को पछाड़ दिया है.
पंत ने इन 4 दिग्गजों को पछाड़ा
ऋषभ पंत ने इस शतक के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने वाले चौथे विकेटकीपर बैटर बन गए हैं. उन्होंने करियर का 7वां शतक जमाया और 4 दिग्गजों बीजे वाटलिंग, कुमार संगकारा, मैट प्रॉयर, एबी डिविलियर्स से आगे निकल गए हैं. बतौर विकेटकीपर बैटर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ए़डम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 17 सेंचुरी जमाई थीं.
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड
- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)-17 शतक
- एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)-12 शतक
- लेस आमेस (इंग्लैंड)-8 शतक
- एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)-7 शतक
- मैट प्रॉयर (इंग्लैंड)-7 शतक
- कुमार संगकारा (श्रीलंका)-7 शतक
- बीजे वाटलिंग (इंग्लैंड)- 7 शतक
- ऋषभ पंत (भारत)- 7 शतक
- क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)-7 शतक
- एमएस धोनी (भारत)- 6 शतक
- कामरान अकमल (पाकिस्तान)- 6 शतक
- मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)- 6 शतक
दोनों पारियों में बढ़िया लय में दिखे हैं पत
ऋषभ पंत इस टूर पर कप्तान शुभमन गिल के डिप्टी हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने समझदारी और जिम्मेदारी के साथ बैटिंग की. पहली पारी में उन्होंने गिल के साथ 100 प्लस रनों की साझेदारी की थी, फिर दूसरी पारी में केएल राहुल के साथ 150 प्लस रनों की साझेदारी निभाई है.
भारत के लिए टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले बैटर
ऋषभ पंत भारत के ऐसे पहले विकेटकीपर बैटर बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर देश के लिए दोनों पारियों में शतक जमाया है. पंत से पहले भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था. अब तक 7 भारतीय खिलाड़ी टेस्ट की दोनों पारियों में यह कमाल कर चुके हैं. इस सुनील गावस्कर ने 3 बार ये कमाल किया था. राहुल द्रविड़ ने 2 बार ये करके दिखाया है.
- विजय हजारे
- सुनील गावस्कर (3)
- राहुल द्रविड़ (2)
- विराट कोहली
- अजिंक्य रहाणे
- रोहित शर्मा
- ऋषभ पंत
दूसरी पारी में बैटिंग कर रही टीम इंडिया
दूसरी पारी में पंत और केएल राहुल के बीच खबर लिखे जाने तक 182 रनों की साझेदारी हो चुकी है. टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है और उसके पास 280 प्लस रनों की साझेदारी हो चुकी है. यह पहले टेस्ट का चौथा दिन है. भारत ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर इँग्लैंड को बड़ा टारगेट देगी और आखिरी दिन मैच का रिजल्ट निकलेगा. यह मैच अब तक ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केएल राहुल का हेडिंग्ले में चला जादू, शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
7 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
38 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
39 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines