IND vs ENG: केएल राहुल का हेडिंग्ले में चला जादू, शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

IND vs ENG: दूसरी पारी में केएल राहुल ने अपनी गलती को सुधार लिया। जिसके कारण ही वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ने में सफल रहे। बतौर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड की सरजमीं पर एक और शतक जड़ दिया है।

KL Rahul

KL Rahul

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहली पारी में बड़ी गलती कर गए। राहुल सेट होने के बाद खराब शॉट खेलकर 42 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। दूसरी पारी में केएल ने अपनी गलती को सुधार लिया। जिसके कारण ही वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ने में सफल रहे। बतौर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड की सरजमीं पर एक और शतक जड़ दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ भरोसेमंद हैं केएल राहुल 

हेडिंग्ले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 202 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। जिसमें कुल 13 चौके भी शामिल हैं। इसी के साथ केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक भी जड़ दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ राहुल का ये चौथा शतक है। वहीं इंग्लैंड की सरजमीं पर राहुल का ये तीसरा शतक है। राहुल ने इंग्लैंड में जाकर ओवल, लॉर्ड्स और लीड्स तीनों स्टेडियम में शतक जड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दौरे पर भी राहुल ने बतौर सलामी बल्लेबाज शतक जड़ा था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की इंग्लिश सरजमीं पर राहुल एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। इसी के साथ केएल राहुल के नाम बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक हो गए हैं।

विज्ञापन

विदेशी सरजमीं पर चलता है राहुल का बल्ला 

केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर में कुल 9 शतक जड़े हैं। इनमें से 6 शतक उन्होंने सेना देशों में बनाए हैं। जो ये बताने के काफी है कि राहुल बड़ी टीमों के खिलाफ टीम के लिए सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। विदेशी सरजमीं पर 8 शतक जड़ने के कारण ही केएल राहुल कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा हैं। हालांकि राहुल को अपनी लय आने वाले 4 और मैचों में भी बरकरार रखनी होगी। जिसके बाद ही वो खुद को एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में साबित कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ