Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

ईरान-इजरायल की जंग में फंसी इंग्लैंड की पूरी टीम! स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

England Lion Players Stuck Dubai: ईरान-इजरायल की जंग के असर मिडल ईस्ट के लगभग सभी देशों पर पड़ा है. क्रिकेट को भी इससे नुकसान पहुंचा है. हाल ही में इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स का दुबई में मैच कैंसिल हुआ. इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी दुबई में फंसे हुए हैं. एक प्लेयर ने अब सोशल मीडिया पर आकर मदद मांगी.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 1, 2026 15:57
England Lion Players Stuck Dubai
दुबई में फंसी इंग्लैंड लायंस की टीम

England Lion Players Stuck Dubai: ईरान-इजरायल की जंग का असर क्रिकेट पर भी बुरी तरह पड़ा है. मिडल ईस्ट में अभी स्थिति बेहद नाजुक है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इंग्लैंड लायंस की टीम फंसी हुई है. शनिवार को ईरान ने UAE में भी मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था. इसी वजह से इंग्लैंड लायंस का मैच रद्द कर दिया गया और अब टीम वहां फंसी हुई है. इसी मुश्किल समय के बीच इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी.

ईरान-इजरायल की जंग में फंसी इंग्लैंड लायंस टीम!

इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच दुबई में 1 मार्च को मैच होने वाला था. इस मैच को कैंसिल कर दिया गया. फिलहाल UAE का हवाई क्षेत्र बंद है, जिसकी वजह से इंग्लैंड लायंस की पूरी टीम दुबई में फंसी हुई है. एंड्रू फ्लिंटॉफ, जॉनी बेयरस्टो और 24 अन्य इंग्लिश खिलाड़ी घर वापस लौटने की कोशिश में हैं. ECB ने स्पष्ट किया है कि वो एमिरेट्स के अधिकारियों से खिलाड़ियों को सुरक्षित दुबई से निकालने के विषय पर बातचीत कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

जॉनी बेयरस्टो ने इसी बीच सोशल मीडिया पर एमिरेट्स से मदद की मांग की. उन्होंने कहा, ‘फ्लाइट रद्द होने के बाद हमारी एमिरेट्स से बातचीत नहीं हुई है. हमने कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन जवाब नहीं आया. क्या कोई हमसे संपर्क कर सकता है?’

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए LIVE टीवी पर भिड़े 2 पाकिस्तानी दिग्गज, एक ने लगा दी शो छोड़ने की शर्त, VIDEO वायरल

ECB ने अपने बयान में क्या कहा?

सुरक्षा कारणों को देखते हुए पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच मैच कैंसिल हो गया है. ECB ने इसके बाद स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने प्लेयर्स को जल्द से जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, ‘टीम और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सुरक्षाकर्मियों और सरकार से मिडल ईस्ट में चल रही परिस्थितियों को लेकर बातचीत कर रहे हैं. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं.’ सिर्फ इतना ही नहीं, इंग्लैंड की महिला टीम भी दुबई ट्रेनिंग कैंप के लिए आने वाली थी लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- ईरान-इजरायल जंग के बीच फंस गया बांग्लादेशी खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

First published on: Mar 01, 2026 03:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.