Joe Root: इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड मेंस टूर्नामेंट में एक धाकड़ बल्लेबाज ने शानदार पारी खेली। उनकी पारी देखकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि इस बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 72 रन ठोक डाले। हालांकि आखिर तक चले इस मुकाबले में उनकी टीम को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बल्लेबाज की बैटिंग को सभी ने इन्जॉए किया।
जो रूट ने मचाया हाहाकार
दरअसल, द हंड्रेड टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में जो रूट ने अपनी पारी से सबको हैरान कर दिया। लंदन स्प्रिट और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेले गए मुकाबले में लंदन स्प्रिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 195 रनों का विशाल स्कोर सेट किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स ने भी शानदार बल्लेबाजी की। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरो जो रूट ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 गेंदों में 72 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम 2 रनों से मुकाबला हार गई।
फैंस को आया मजा
बता दें कि जो रूट आमतौर पर तेज बल्लेबाजी के लिए नहीं जाने जाते हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपना खेल बदला है। उससे वह बहुत आक्रमक हो गए हैं। जो रूट ने हाल ही में एशेज सीरीज में भी बेजबॉल का जमकर इस्तेमाल किया था। रूट अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में जिस अंदाज में उन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट में बल्लेबाजी की उसे देखकर सब हैरान रह गए।
जो रूट का करियर
बात अगर जो रूट के अंतरराष्ट्रीय करियर की जाए तो उन्होंने 135 टेस्ट मैचों की 247 पारियों में 11416 रन बनाए हैं। जिसमें 30 शतक और 60 अर्धशतक और पांच दोहरे शतक शामिल है। इसके अलावा 158 वनडे मैचों की 147 पारियों में 6207 रन बनाए हैं, जिनमें 16 शतक और 36 अर्धशतक सामिल हैं। वहीं 32 टी-20 मैचों की 30 पारियों में 893 रन बनाए हैं।
ये भी देखें: Asia Cup Breaking : 2 देशों ने अपना Squad बताया, ‘बाकी 4’ ने एशिया कप ‘फंसाया’! जानिए कैसे ?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines