ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चल रहा है, इस मैच के बाद पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजा अबरार अहमद का नाम तेजी से क्रिकेट गलियारों में गूंज रहा है, लेकिन अबरार अहमद ने जिस मुल्तान के मैदान में सात विकेट लिए हैं, उसी मैदान पर कभी टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तिहरा शतक लगाया था, सहवाग के इस तिहरे शतक और अबरार अहमद का बड़ा कनेक्शन है, जिसका खुलासा अब हो चुका है।
और पढ़िए – IND vs BAN: ईशान की डबल सेंचुरी को मिली डबल प्रशंसा, सचिन-सहवाग ने लुटाया प्यार
अबरार अहमद के भाई ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट लेने के बाद अबरार अहमद के भाई साजिद अहमद ने एक बड़ा खुलासा किया है, एक मीडिया हाउस से बात करते हुए साजिद ने बताया कि जब टीम इंडिया के ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान में तिहरा शतक लगाया था, तब अबरार अहमद 6 साल के थे और वह मैच देख रहे थे, उस वक्त भी उन्हें क्रिकेट से इतना प्यार था कि वह पाकिस्तान के गेंदबाजों की कमिया बता रहे थे।
सकलैन मुश्ताक की गेंदों में निकाली थी कमी
साजिद अहमद ने बताया कि वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्ताक की जमकर पिटाई की थी, सकलैन मुश्ताक आज पाकिस्तान टीम के हेड कोच हैं, अबरार अहमद ने उस उम्र में भी दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक की गेंदबाजी में कमिया बता दी थी, जिससे अबरार अहमद के पिता उनसे काफी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने अबरार को एक कमरे में बंद कर दिया था। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार तिहरा शतक लगाया था।
और पढ़िए – IND VS BAN: ईशान किशन की बैटिंग है या गोली की रफ्तार, दोहरे शतक का यह आंकड़ा कर देगा हैरान
पहले ही मैच में अबरार ने लिए सात विकेट
बता दें कि अबरार अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मुकाबले में पहली पारी में 22 ओवर की गेंदबाजी में 114 रन खर्च किये और इंग्लैंड के 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, 24 साल के इस युवा गेंदबाज ने पहले सत्र में इंग्लैंड के शुरुआती पांच विकेट चटकाए। वहीं दूसरे सत्र में दो विकेट निकाले। उनकी घातक गेंदबाजी का ही नतीजा था कि इंग्लैंड की पूरी पारी 281 के स्कोर पर सिमट गई और पाकिस्तान के पास वापसी का बढ़िया चांस है। इस कारनामे के बाद अबरार अहमद की चर्चा क्रिकेट के गलियारों में शुरू हो गई हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
5 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
56 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines