ENG vs PAK: टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा समय में सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में इंग्लिश कप्तान जो रूट ही सामने आए हैं. रूट ने पिछले कुछ सालों में बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करके बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उनके पास अब क्रिकेट के भगवान को पीछे छोड़ने का भी मौका है.
जो रूट ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है. जहां पर इंग्लिश कप्तान जो रूट ने 112 गेंदों में 66 रनों की बेहद अहम पारी खेली. रूट ने इसी के साथ टेस्ट फॉर्मेट में अपना 68वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी टेस्ट फॉर्मेट में 68 अर्धशतक जड़े थे. ऐसे में क्रिकेट के भगवान के इस रिकॉर्ड की अब रूट ने बराबरी कर ली है. रूट के पास अब मौका है कि वो दूसरी पारी में भी अर्धशतक बनाकर दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दें. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में 50+ स्कोर की बात करें तो सचिन अभी भी आगे नजर आ रहे हैं. जो रूट ने अब तक टेस्ट में 109 बार 50+ स्कोर किया है. वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन ने टेस्ट में 119 बार 50+ का आंकड़ा पार किया है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिली बड़ी राहत, ICC ने गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट पॉइंट हटाया
इस टेस्ट मैच में आगे निकली इंग्लैंड
सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम को पहली पारी में 171 रनों पर ही समेट दिया. जिसके बाद दूसरे दिन इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी में टी तक 4 विकेट गंवाकर 239 रन बनाए हैं. कप्तान जो रूट का साथ देते हुए इंग्लैंड के लिए जॉर्डन कॉक्स ने भी 73 रनों की पारी खेली है. इंग्लिश टीम को पहली पारी में अब तक 68 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है. इंग्लिश टीम फिलहाल 200+ रनों की बढ़त इस मुकाबले में हासिल करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: सैम करन पूरे सीजन से हुए बाहर, इस वजह से एक्शन में नहीं दिखेगा स्टार ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
4 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
4 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
5 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
5 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
6 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
6 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines