---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सैम करन पूरे सीजन से हुए बाहर, इस वजह से एक्शन में नहीं दिखेगा स्टार ऑलराउंडर

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन पूरे समर सीजन से बाहर हो गए हैं. अचानक पूरे सीजन से उनका बाहर होना इंग्लैंड के लिए भी बड़ा झटका है. करन इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर हैं और उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है.

---विज्ञापन---

Sam Curran: इंग्लैंड के सैम करन के लिए बुरी खबर सामने आई है. ये खिलाड़ी अब पूरे सीजन से ही बाहर हो गया है. इंग्लिश टीम के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह सफेद गेंद में कमाल का प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए कर रहे हैं. ऐसे में उनका अचानक क्रिकेट के एक्शन से बाहर होना इंग्लैंड के लिए भी बुरी खबर है. करन ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था.

क्यों बाहर हुए सैम करन?

सैम करन का अब ऑपरेशन होने वाला है. उनकी सर्जरी शुक्रवार 21 अगस्त को की जाएगी. हाल ही में बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था. इसके बाद करन को ही इंग्लैंड टेस्ट टीम में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन लंदन में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान उन्हें ग्रोइन इंजरी हो गई और उन्हें क्रिकेट के एक्शन से दूर होना पड़ा. सैम करन को काउंटी चैंपियनशिप में भी भाग लेना था.

---विज्ञापन---

करन सरे की ओर से नॉटिंघमशायर के खिलाफ भाग लेने वाले थे, लेकिन चोट की वजह से वह इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इस मैच के जरिए वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी करने वाले थे. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वह साल 2021 से ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम से दूर हैं.

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या?

---विज्ञापन---

करियर पर एक नजर

28 साल के सैम करन ने इंग्लैंड के लिए तीनों ही प्रारूपों में भाग लिया है. उन्होंने अब तक 24 टेस्ट मैच में 24.69 की औसत के साथ 815 रन बनाए हैं. उन्होंने 47 विकेट भी अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 44 वनडे मैच में उन्होंने 668 रन बनाने के अलावा 43 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

वहीं, 80 टी-20 मैच में उन्होंने 744 रन बनाने के साथ-साथ 73 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. आईपीएल में भी वह पंजाब किंग्स के अलावा सीएसके से खेल चुके हैं. इस दौरान बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने 64 आईपीएल मैच में 997 रन बनाने के अलावा 59 विकेट चटकाए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

First published on: Aug 20, 2026 07:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola