पाकिस्तान को मिली बड़ी राहत, ICC ने गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट पॉइंट हटाया

पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है. आईसीसी ने गद्दाफी स्टेडियम में दिए गए डिमेरिट अंक को वापस ले लिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद आईसीसी ने गद्दाफी स्टेडियम पर बड़ा एक्शन लिया था, जिसके बाद अब आईसीसी ने नरमी दिखाई है.

Gaddafi Stadium/ Image Credit:X

Gaddafi Stadium/ Image Credit:X

ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 20 अगस्त को पाकिस्तान के लिए राहत की खबर दी है. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 4 जून को वनडे मैच के बाद आईसीसी ने गद्दाफी स्टेडियम की पिच को लेकर बड़ा एक्शन लिया था. हालांकि अब आईसीसी ने गद्दाफी स्टेडियम को लेकर पाकिस्तान की अपील के बाद गुड न्यूज दी है. आईसीसी ने अपना फैसला वापस ले लिया है, जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन

आईसीसी ने वापस लिया एक्शन

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था. आईसीसी ने मैच के दौरान गद्दाफी स्टेडियम की पिच को असंतोषजनक पाया था. इसके बाद आईसीसी ने डिमेरिट अंक भी दिए थे. अब आईसीसी ने दिए गए डिमेरिट अंक को वापस ले लिया है. पैनल ने पाया है कि मैच रेफरी द्वारा आईसीसी पिच और आउटफिल्ड मॉनिटरिंग प्रकिया के दिशानिर्देशों का पालन किया गया था. जिसमें पिच में अत्यधिक असमानता या स्पिन नहीं थी. अब गद्दाफी स्टेडियम पर कोई भी डिमेरिट अंक नहीं हैं.

विज्ञापन

अक्टूबर में होगी ट्राई सीरीज

पाकिस्तान 18 अक्टूबर से ट्राई सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका भी भाग लेगी. इस सीरीज में कुल 7 मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा. इस सीरीज के शुरुआती 3 मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी 4 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. 31 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज में सभी टीमें एक दूसरे से 2-2 मैच खेलेंगी. लंबे अरसे बाद ट्राई सीरीज की वापसी हुई है.

विज्ञापन

फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जा रहा है. पहले ही दिन पाकिस्तान की टीम 171 रनों पर सिमट गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ