CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद पूरे खिलाड़ी जश्न में डूब गए। लेकिन कप्तान संजू सैमसन को इस जीत के बाद भी जुर्माना लगा है। जिससे जीत का जश्न जरुर किरकिरा हो गया है।
संजू पर लगा जुर्माना
दरअसल, संजू सैमसन पर स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया गया है। क्योंकि उनकी टीम निर्धारित ओवर में पूरे ओवर नहीं कर सकी। जिसके चलते संजू सैमसन पर मैच में स्लो ओवर रेट से बॉलिंग करने के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। बता दें कि स्लो ओवर रेट आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट नियमों के तहत आता है, जिसके चलते ही संजू पर जुर्माना लगाया गया है।
राजस्थान ने जीता मैच
हालांकि बीती रात खेला गया मुकाबला रोमांचक मोड़ पर जाकर खत्म हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रनों की जरुरत थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी संदीप शर्मा की गेंद पर केवल दो रन ही बना पाए। जिससे चेन्नई को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान टॉप पर
राजस्थान रॉयल्स तीसरी जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान को चार मैचों में से तीन में जीत मिली है, जबकि उसे केवल एक में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
28 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines