Chinmay Sutar: रणजी ट्रॉफी 2026-27 का दूसरा राउंड खेला जा रहा है. दूसरे राउंड में चिन्मय सुतार ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है. वह इस टूर्नामेंट में 400 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. मिजोरम की ओर से खेलते हुए 29 साल के इस बल्लेबाज ने नगालैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 517 गेंदों पर नाबाद 400 रन बनाए, जिसमें 46 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत मिजोरम ने 9 विकेट के नुकसान पर 581 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी.
मुंबई का साथ छोड़ मिजोरम से खेलने का किया फैसला
चिन्मय सुतार इस साल की शुरुआत तक मुंबई क्रिकेट का हिस्सा थे, लेकिन मौजूदा रणजी सीजन से पहले उन्होंने मिजोरम की टीम में शामिल होने का फैसला किया. इसी टीम की तरफ से उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण करने का अवसर मिला था. 11 से 14 अक्टूबर के बीच मिजोरम और मणिपुर के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 35 और 99 रन की पारियां खेली थीं. इस तरह वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के पहले ही मैच में 99 रन पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए थे. हालांकि, अब उन्होंने 400 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है.
400 रन का करिश्मा
नगालैंड के खिलाफ चिन्मय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. मिजोरम की ओर से उनके बाद सबसे ज्यादा रन जेहु एंडरसन ने बनाए, जिन्होंने 69 रन का योगदान दिया. टीम के कुल 581 रनों में से 400 रन अकेले चिन्मय के बल्ले से निकले. उन्होंने मुकाबले के दूसरे दिन चाय के विश्राम के बाद सौरव कुमार की गेंद पर एक रन लेकर अपने 400 रन पूरे किए. इस उपलब्धि के कुछ ही देर बाद मिजोरम ने पारी समाप्त करने का फैसला किया. चिन्मय के पास रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन उनकी पारी 400 रन पर ही समाप्त हुई.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर कर रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को खास सलाह
चिन्मय से पहले रणजी ट्रॉफी में 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा केवल भाऊसाहेब निंबालकर ने किया था. उन्होंने 1948-49 के रणजी सीजन में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे. अब चिन्मय सुतार इस खास सूची में शामिल हो गए हैं. हालांकि, निंबालकर का 443 रन का रिकॉर्ड अब भी कायम है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
9 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
9 mins agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
11 mins agoसरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoकौन हैं रमेश पवार? जिन्हें मिली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में जिम्मेदारी
1 hr agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
1 hr agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
1 hr agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
1 hr agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines