दशहरा में कैसे घर पर बनाएं हलवाई से भी अच्छा गुलाब जामुन? जानिए घर पर कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई

क्या आप भी घर पर स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी घर पर मिठाई नहीं बनाई है? हम आपको इस स्टोरी में आसान गुलाब जामुन की रेसिपी बताएंगे, जिसका स्वाद लेकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

How to Make Gulab Jamun

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? (Image: AI)

दशहरा में मिठाई का सेवन हर घर में किया जाता है, ये काफी बढ़ा त्योहार होता है. मेहमान आते हैं और आपस में खाने व खुशियां बांटने के लिए मिठाई एक अच्छा विकल्प होता है. लेकिन समस्या ये रहती है कि बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मिठाइयां खुले में रखी रहती है या फिर ज्यादा डिमांड के कारण अच्छी और स्वादिष्ट मिठाई नहीं मिल पाती है. ऐसे में हम आपको गुलाब जामुन की स्वादिष्ट और आसान रेसिपी बताएंगे, जिसका स्वाद लेने वाला हर व्यक्ति आपकी तारीफ करेगा. आइए जानते हैं आप कैसे घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट मिठाई?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगी ये स्वादिष्ट मिठाई?

डो के लिए

  • 250 ग्राम मावा (खोया)
  • 50 ग्राम ताजा कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 3-4 बड़े चम्मच मैदा
  • 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर लें.
  • तलने के लिए देसी घी या रिफाइंड तेल इस्तेमाल करें.

    चाशनी के लिए
  • 2 कप चीनी
  • 2 कप पानी
  • 4-5 कुटी हुई हरी इलायची
  • 7-8 केसर के धागे
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल लें

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई?

  • सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. इसमें इलायची और केसर मिलाएं.
  • चीनी घुलने के बाद 5-6 मिनट तक उबालें, जब तक चाशनी में हल्की चिपचिपाहट न आ जाए, तो गैस बंद करके गुलाब जल मिलाएं और ढककर रख दें.
  • अब मावा और पनीर को एक परात में लेकर हथेली से 5-7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें. मिश्रण एकदम मुलायम और बिना गांठ वाला होना चाहिए.
  • अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर डालकर हल्के हाथों से मिलाएं.
  • ध्यान रखें कि, मिश्रण को ज्यादा न गूंधें. अगर इसकी छोटी-सी लोई बनाने पर दरारें दिखें, तो थोड़ा दूध या घी डालकर दोबारा हल्के हाथों से मिलाएं.
  • डो से चिकनी और बिना दरार वाली गोलियां बनाएं और फिर कड़ाही में घी या तेल को धीमी आंच पर गर्म करें और गुलाब जामुन को धीरे-धीरे सुनहरा भूरा होने तक तलें.
  • जब गुलाब जामुन तेल में अच्छे से छन जाए, तो तले हुए गुलाब जामुन को निकालकर हल्की गर्म चाशनी में डाल दें. ध्यान रखें कि चाशनी न बहुत गर्म हो और न ही ठंडी.
  • गुलाब जामुन को कम से कम 2 घंटे तक चाशनी में डूबा रहने दें. इससे वे चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे और अंदर तक नरम, स्पंजी व रसीले बन जाएंगे.
  • इस तरह आप स्वादिष्ट, मुलायम गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं, जिसका स्वाद चखने वाला हर व्यक्ति आपकी तारीफ करेगा.

यह भी पढ़ें: इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ