IND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब बल्ले से मचाना होगा धमाल

IND vs NZ: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में वो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाली है.

Rohit Sharma

Rohit Sharma को न्यूजीलैंड में करना होगा अच्छा प्रदर्शन (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया से फैंस को बड़ी उम्मीदें है. वनडे सीरीज में सभी की नजरें दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के ऊपर टिकी हुई है. रोहित शर्मा का अब तक न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. ऊपर से मौजूदा समय में उनके ऊपर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी है. ऐसे में हिटमैन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे. जिससे वो अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दे सके.  

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड? 

न्यूजीलैंड के दौरे पर रन बनाना बहुत ही मुश्किल होता है. ऐसे में सभी को सफलता नहीं मिलती है. रोहित ने अब तक न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 14 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिसकी 13 पारियों में हिटमैन ने 36.42 की शानदार औसत से 437 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के दौरे पर रोहित ने अब तक शतक नहीं बनाया है. उनके नाम न्यूजीलैंड में 4 अर्धशतक दर्ज है. रोहित का स्ट्राइक रेट 72.95 का ही रहा है. न्यूजीलैंड में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रनों का ही है. 

विज्ञापन

इस बार रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना चाहेंगे. हिटमैन का ओवरऑल औसत वनडे फॉर्मेट में 49.27 का रहा है. ऐसे में वो न्यूजीलैंड में भी अब लगभग 50 का औसत चाहेंगे. जिसके लिए रोहित शर्मा को 5 मैचों की आगामी सीरीज में कम से कम 2 बड़ी शतकीय पारी खेलनी होगी. वहीं अधिकतर समय रोहित को इस सीरीज में नाबाद जाना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो न्यूजीलैंड में उनका औसत भी और बेहतर हो जाएगा. हिटमैन अपने ऊपर के दबाव को कम करना चाहेंगे. 

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रोहित 

पिछली 4 वनडे पारियों में रोहित शर्मा ने 2 शतक जड़ा है. इसके अलावा वो एक बार 92 रन बनाकर भी पवेलियन लौटे हैं. ऐसे में उनके पास 4 पारियों में 3 शतक जड़ने का भी सुनहरा मौका था. अगर इसी अंदाज में रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलते हैं, तो उनके बल्ले से 3 शतक भी देखने को मिलते हैं. अब न्यूजीलैंड का विकेट भी वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा होता है. ऐसे में बल्लेबाजों को भी बड़ा स्कोर बनाने में आसानी होती है. जिसका फायदा हिटमैन भी उठाना चाहेंगे. 

विज्ञापन

अब तक वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने 291 मैच खेले हैं. इस दौरान रोहित ने 49.27 की शानदार औसत से 12120 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने 35 शतक और 63 अर्धशतक भी जड़े हैं. रोहित का स्ट्राइक रेट 93.38 का रहा है. हिटमैन ने वनडे फॉर्मेट में अब तक 1141 चौके और 381 छक्के जड़े हैं. ऐसे में रोहित इस सीरीज में अगर 2 अच्छी पारियां खेलते हैं, तो वो 400 वनडे छक्के भी पूरे कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ