Pujara Criticized Kohli Century: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली की सेंचुरी खूब विवादों में रहा है। इस मैच को लेकर कभी अंपायर द्वारा वाइड नहीं देने के फैसले पर सवाल उठ रहा है, तो कभी क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली की शतक बनाने की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने भी कोहली की मानसिकता की आलोचना की है। पुजारा ने कोहली को नसीहत देते हुए कहा कि टीम को पहले रखना चाहिए न कि शतक को।
पुजारा ने दी कोहली को नसीहत
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने अपना शतक पूरा करने के लिए कई सिंगल छोड़े। पारी के आखिर में कोहली राहुल को एक भी सिंगल नहीं दे रहे थे, ताकि वह अपना शतक पूरी कर सके। कोहली ने छक्का लगाकर अपना शतक बना भी लिया, लेकिन यह शतक विवादों में आ गया है। कई खिलाड़ियों ने तो कोहली की सेंचुरी की तारीफ की, लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें कोहली की शतक पूरा करने वाली मानसिकता सही नहीं लगी। इस कड़ी में चेतेश्वर पुजारा ने भी किंग कोहली को नसीहत दे डाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में लौटेगा घातक खिलाड़ी! विराट कोहली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आंकड़े बेहद खराब
शतक से पहले टीम को रखना चाहिए
पुजारा ने कहा कि शतक से ज्यादा जरूरी टीम का नेट रन रेट होता है। आप चाहते हैं कि आपका नेट रन रेट शीर्ष पर हो, यदि आप ऐसी स्थिति में हैं आप नेट रन रेट के लिए लड़ रहे हैं, तो आप पीछे मुड़कर यह नहीं कहना चाहेंगे कि आप ऐसा कर सकते थे। कोहली के पास मौका था कि शतक को छोड़ जल्द से जल्द मैच जीतने के लिए सोचे। इसके लिए हो सकता है कि आपको थोड़ा त्याग करना पड़े। हमें शतक से पहले टीम को देखना चाहिए और टीम को पहले रखना चाहिए। पुजारा ने आगे कहा कि हम रिकॉर्ड जरूर बनाए, लेकिन टीम की कीमत पर नहीं। पुजारा ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में आपके पास हमेशा एक विकल्प होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि अगर वे शतक बनाते हैं, तो इससे उन्हें अगले गेम में मदद मिलती है। इसलिए यह इस पर निर्भर करता है कि आपकी मानसिकता किस तरह की है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
46 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
58 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines