हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 में हुई आर अश्विन की एंट्री! नए अंदाज में आएंगे नजर, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

R Ashwin in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी आर अश्विन आईपीएल 2026 में नई भूमिका में नजर आने वाले है. हाल ही में उन्होंने ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट से संन्यास लेने का फैसला किया था. अब वो लीग में क्या नया काम करते हुए नजर आने वाले ये जानने का विषय बन चुका है. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

R Ashwin in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन की आईपीएल 2026 में एंट्री होने जा रही है. उन्होंने आईपीएल 2026 को लेकर हुए मिनी ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. इस सीजन अश्विन नए अवतार में नजर आने वाले हैं. अश्विन अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर मैदान पर में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आते थे लेकिन इस साल वो कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे. अश्विन को क्रिकेट की गहरी समझ है और लोग उनको सुनना काफी पसंद करते हैं. उनके खुद के यूट्यूब चैनल हैं जिसमें अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स भी हैं. 

जियो हॉटस्टार कमेंट्री पैनल का बने हिस्सा

अपनी गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले आर अश्विन इस बार आईपीएल में आवाज का जादू बिखेरते हुए दिखेंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ब्रॉडकास्टर की तरफ से स्टार कमेंटेटर की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में आर अश्विन समेत सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ, सबा करीम, दीप दास गुप्ता, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी और सुनील तनेजा का नाम भी शामिल है. 

इंग्लिश कमेंट्री पैनल

इसी के साथ इंग्लिश में कमेंट्री के लिए भी दिग्गजों को चुना गया है. रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, अब्राहम डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन, आरोन फिंच, इयोन मॉर्गन, माइकल क्लार्क, एम मैक्लेनाघन, दीप दास गुप्ता, हर्षा भोगले, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनी मॉरिसन, गंगा, नाइट, स्वान, मबांगवा, कैटिच, मुरली कार्तिक, डब्ल्यूवी रमन, अंजुम, मुकुंद, विल्किंस, केटी मार्टिन और रौनक कपूर को इंग्लिश के लिए चुना गया है. 

विज्ञापन

आईपीएल 2025 था आखिरी सीजन

आर अश्विन ने अपना आखिरी सीजन साल 2025 में खेला था. मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने उनको खरीदा था. हालांकि, इस बार मिनी ऑक्शन से पहले ही उन्होंने टूर्नामेंट से रिटायरमेंट का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया था. सीएसके के लिए खेलते हुए उन्होंने पिछले सीजन में 7 विकेट चटकाए थे. उन्होंने अपने आईपीएल के करियर में 5 टीमों की तरफ से खेलते हुए कुल 221 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 187 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी 7.20 का रहा है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 के भरोसे इन 5 सुपरस्टार का करियर, नहीं दिखा दम तो खत्म हो सकता है करियर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola