Bhuvneshwar Kumar Dismiss Rohit Sharma and Suryakumar Yadav: आरसीबी के बेहतरीन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार 10 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच में अपनी टीम को एक शानदार शुरुआत दी. अपने पहले ओवर में रयान रिकेल्टन को आउट करने के बाद, उन्होंने अपने अगले ओवर में लगातार 2 गेंदों पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े विकेट लिए.
रोहित से हुई गलती
ये विकेट मुंबई इंडियंस की पारी के तीसरे ओवर में गिरे. भुवनेश्वर ने ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर एक नकल बॉल फेंकी. रोहित आगे बढ़े और गेंद को हल्के से खेला, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर निकल गई, जिसे जितेश शर्मा ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाकर लपक लिया. 39 साल के रोहित शर्मा 10 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए.
सूर्या डक पर आउट
इसके बाद इस सीनयर पेसर ने ऑफ स्टंप के बाहर एक लेंथ बॉल फेंकी, जो पिच पर पड़ने के बाद बाहर की ओर घूमी, लेकिन सूर्यकुमार शॉट खेलने में थोड़ी देर कर गए. गेंद उनके बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप की ओर चली गई, जहां विराट कोहली ने एक आसान कैच लपक लिया और वो डक पर आउट हो गए.
यह भी पढ़ें- CM विजय के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा ‘CSK प्लेयर’! इंटरनेट पर मची हलचल, अश्विन ने भी लिए मजे
भुवी के धमाकेदार गेंदबाजी
एमआई के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 23 रन देकर 5.75 की इकॉनमी रेट से चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. शिकार होने वालों में रोहित-सूर्या के अलावा रियान रिकेल्टन (2 रन) और तिलक वर्मा (57 रन) शामिल रहे. भुवी इस वक्त आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा (20) विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 36 साल के भुवी टी20 लीग में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ 2 भारतीय गेंदबाजों में से एक हैं. वो इस मामले में सिर्फ पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (229 विकेट) से पीछे हैं.
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
21 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
55 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines