CM विजय के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा 'CSK प्लेयर'! इंटरनेट पर मची हलचल, अश्विन ने भी लिए मजे

Anshul Kamboj Lookalike At CM Vijay Oath Ceremony: रविचंद्रन अश्विन ने रविवार 10 मई को टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय के शपथ ग्रहण समारोह में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के हमशक्ल को मजेदार अंदाज में पहचान लिया. अभिनेता से राजनेता बने विजय ने चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के नए सीएम के तौर पर शपथ ली.

Anshul Kamboj CM Vijay
1 / 6
Anshul Kamboj CM Vijay

आर अश्विन न सिर्फ अपनी बेहतरीन बॉलिंग बल्कि मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं, जब एक्टर विजय सीएम बने तब टीम इंडिया के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर को ह्यूमर का मौका मिल गया, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

2 / 6

दिलचस्प बात ये है कि इस कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों में से एक अंशुल कंबोज का हमशक्ल था. अश्विन ने इस जबरदस्त समानता की तरफ इशारा किया और मजाकिया अंदाज में उससे कहा कि वो टैक्सी लेकर एमए चिदंबरम स्टेडियम पहुंच जाए, जहां सीएसके का दोपहर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच होना था.

विज्ञापन

3 / 6

पूर्व क्रिकेटर ने X पर लिखा, 'कर्तव्य हमेशा सबसे पहले आता है, लेकिन #CSKVLSG जैसे 'हर हाल में जीतने वाले' मैच के दिन यह थोड़ा ज्यादा ही हो गया. ये दिन का मैच है, अंशुल कंबोज, टैक्सी लो और जितनी जल्दी हो सके चेपॉक पहुंचो. ये एक बड़ा मैच है.'

4 / 6

खास बात ये है कि कंबोज आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए गेंदबाजी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं. ये दाएं हाथ के पेसर फिलहाल इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है; उन्होंने एलएसजी के खिलाफ मुकाबले को मिलाकर 11 मैचों में 9.20 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

5 / 6

अंशुल कंबोज का जन्म हरियाणा के करनाल जिले में 6 दिसंबर 2000 को हुआ था. इस तेज गेंदबाज को 23 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला था, और उन्होंने टीम इंडिया के लिए ये इकलौता मुकाबला खेला है.

6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच से पहले लगातार 2 जीत हासिल की हैं. वो पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर हैं, जहां उन्होंने 5 मैच जीते हैं और उतने ही हारे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन