हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन, टीम से बाहर होने का मंडराया खतरा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में भी निराशाजनक बल्लेबाजी की. अब तक खेले गए 2 मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar/ Image Source: ANI

Bhuvneshwar Kumar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय गेंदबाजों ने कुछ मौकों पर अच्छी वापसी की, लेकिन कीवी बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से पूरी तरह नहीं रोक पाए. इस मुकाबले में लंबे समय बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया.

4 ओवर में 50 रन, भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी ने बढ़ाई चिंता

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला भी अच्छा नहीं रहा. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 50 रन खर्च कर दिए. उनकी इकोनॉमी 12.50 रही और वह केवल एक विकेट हासिल कर सके. भुवी ने डेरिल मिचेल को आउट करके भारत को अहम सफलता जरूर दिलाई, लेकिन दूसरे छोर से लगातार रन बनने के कारण वह विपक्षी टीम की रन गति पर लगाम लगाने में सफल नहीं रहे.

भुवनेश्वर से उम्मीद थी कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे. उनकी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ लंबे समय तक भारतीय टीम की ताकत रही है. हालांकि, इस सीरीज में अब तक वह अपने पुराने अंदाज में नजर नहीं आए हैं. दूसरे मुकाबले में भी महंगे साबित होने के बाद उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

दो मैच में 99 रन खर्च, आगे की राह आसान नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भी भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए थे. उस मैच में उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी करते हुए 49 रन दिए थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. अब दूसरे मुकाबले में 50 रन खर्च करने के बाद उनके शुरुआती दो मैचों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. भुवी आठ ओवर में कुल 99 रन दे चुके हैं और इस दौरान उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला है. लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन शुरुआती दोनों मैचों में रन रोकने में नाकाम रहने के कारण उनके सामने वापसी को मजबूत बनाने की चुनौती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola