IND vs ENG: भारतीय खेमे में मौजूद एक बल्लेबाज से इंग्लिश खेमा बुरी तरह से खौफ खाता है। इस बैटर को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खुद सबसे खतरनाक बताया है। स्टोक्स का कहना है कि इस इंडियन बैटर को खेलते हुए देखकर काफी मजा आता है। यह प्लेयर कोई और नहीं, बल्कि ऋषभ पंत हैं। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में पंत ने जोरदार शतक जमाया था। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने। पंत ने अपनी बल्लेबाजी से खूब महफिल लूटी थी।
पंत के कायल हुए स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “भले ही वो मेरी विपक्षी टीम का हिस्सा हों, लेकिन मुझे पंत की बैटिंग देखने में काफी मजा आता है। जब आप इस तरह के टैलेंट को फ्री छोड़ देते हैं तो देखिए क्या होता है। पंत एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं। मुझे उनकी बैटिंग देखने में बड़ा मजा आता है।” पंत ने पहले टेस्ट मैच की फर्स्ट इनिंग में जमकर धमाल मचाया था। विकेटकीपर बैटर ने 178 गेंदों का सामना करते हुए 134 रन की धांसू पारी खेली थी। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 19 चौके और एक सिक्स जमाया था। वहीं, दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक ठोका था और 140 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन जड़े थे।
एजबेस्टन में पंत से बड़ी पारी की उम्मीद
हेडिंग्ले के बाद एजबेस्टन में भी टीम इंडिया ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। इंग्लैंड के इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शर्मनाक रहा है। एजबेस्टन में टीम इंडिया आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। जीत तो छोड़िए टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट मैच साल 1986 में ड्रॉ कराया था। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। यानी एजबेस्टन में जीत का परचम लहराना टीम इंडिया के लिए अभी भी एक सपना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
30 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
41 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines