Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 के दूसरे फेज को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, जल्द रिलीज होगा पूरा शेड्यूल

IPL 2026 Second Phase Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल ही अब तक सामने आया है. सभी के मन में सवाल था कि पूरा शेड्यूल कब सामने आएगा. अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के पूरे शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 26, 2026 09:32
IPL 2026 Second Phase Update
IPL के दूसरे फेज का शेड्यूल कब आएगा?

IPL 2026 Second Phase Update: आईपीएल 2026 को लेकर BCCI ने इस बार चौंकाने वाला कदम उठाया. हर साल BCCI इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल जारी करता था लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लेवल शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल फैंस के सामने रखा. सभी के मन में सवाल था कि IPL के दूसरे फेज और नॉकआउट मैचों की तारीखों और जगह के बारे में कब ऐलान होगा. अब BCCI सचिव ने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि कब तक पूरा शेड्यूल सामने आएगा.

BCCI ने किया बड़ा ऐलान

BCCI ने IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया था. 12 अप्रैल 2026 तक का ही कार्यक्रम फैंस के सामने आया था. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने असम, वेस्ट बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है. अब BCCI को IPL 2026 के बचे हुए 54 मैचों का शेड्यूल जारी करना है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में टीओआई से बात करते हुए IPL 2026 के शेड्यूल पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘हम अगले कुछ दिनों में IPL 2026 के बचे हुए मैचों के शेड्यूल का ऐलान करेंगे.’ BCCI सचिव के ऐलान से साफ हो गया है कि एक हफ्ते के अंदर पूरा शेड्यूल फैंस के सामने होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे ये 5 खिलाड़ी! LSG के खिलाफ बैठना पड़ सकता है बाहर

IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल

मैच नंबर तारीख मैच जगह
128 मार्च 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबादबेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
229 मार्च 2026मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्समुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
330 मार्च 2026राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्सगुवाहाटी (बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम)
431 मार्च 2026पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंसन्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर स्टेडियम)
51 अप्रैल 2026लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्सलखनऊ (इकाना स्टेडियम)
62 अप्रैल 2026कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता (ईडन गार्डन्स)
73 अप्रैल 2026चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्सचेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
84 अप्रैल 2026दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंसदिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
94 अप्रैल 2026गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
105 अप्रैल 2026सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्सहैदराबाद (राजीव गांधी स्टेडियम)
115 अप्रैल 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्सबेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
126 अप्रैल 2026कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्सकोलकाता (ईडन गार्डन्स)
137 अप्रैल 2026राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंसगुवाहाटी (बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम)
148 अप्रैल 2026दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंसदिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
159 अप्रैल 2026कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्सकोलकाता (ईडन गार्डन्स)
1610 अप्रैल 2026राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुवाहाटी (बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम)
1711 अप्रैल 2026पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबादन्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर स्टेडियम)
1811 अप्रैल 2026चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
1912 अप्रैल 2026लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंसलखनऊ (इकाना स्टेडियम)
2012 अप्रैल 2026मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले मैदान पर लौटा धाकड़ ‘कप्तान’, पर RCB के खिलाफ पहले मैच से रहना पड़ेगा बाहर

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2026 09:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.