IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे ये 5 खिलाड़ी! LSG के खिलाफ बैठना पड़ सकता है बाहर

DC Players Who Might Not Play First Match: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच LSG से होगा. दिल्ली कैपिटल्स के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद इस मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

Mitchell Starc Karun Nair
1 / 6

DC Players Who Might Not Play First Match: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से 1 अप्रैल को होगा. दिल्ली कैपिटल्स टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. वो इस बार ट्रॉफी जीतने के बड़े दावेदार हैं. इसी वजह से वो टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करना और पहला मैच जीतना चाहेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के पास कई बड़े नाम हैं और सभी को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. कुछ खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

करुण नायर

करुण नायर2 / 6

IPL 2025 में करुण नायर का प्रदर्शन बढ़िया था लेकिन इस साल शायद शुरुआती मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा. दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को टीम में शामिल किया है. राणा अगर अच्छी फॉर्म में नहीं रहे, तो करुण को चांस मिल सकता है.

विज्ञापन

समीर रिजवी

समीर रिजवी3 / 6

समीर रिजवी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पिछले साल फिनिशर के रूप में वो DC का हिस्सा थे. हालांकि, इस बार उन्होंने डेविड मिलर को अपनी टीम में जगह दी है. ऐसे में रिजवी को शायद शुरुआती मैचों में खेलने का चांस नहीं मिलेगा. समीर को बाद में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिल सकता है.

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क4 / 6

मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. लेकिन वो DC के लिए शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि स्टार्क IPL का शुरुआती चरण मिस करेंगे. ऐसे में LSG के खिलाफ खेलना उनके लिए बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

विज्ञापन

आकिब दार

आकिब दार5 / 6

आकिब दार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रूपये में खरीदा है लेकिन शुरुआत में शायद उन्हें चांस नहीं मिलेगा. दिल्ली कैपिटल्स के पास टी नटराजन और मुकेश कुमार जैसे दो अनुभवी IPL गेंदबाज हैं. पहले मैच में टीम इन दोनों के साथ उतर सकती है.

लुंगी एनगिडी

लुंगी एनगिडी6 / 6

लुंगी एनगिडी के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी शानदार रहा था. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए धमाल मचाया था लेकिन पहले मैच में शायद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा. LSG के खिलाफ उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन