Shreyas Iyer Injury Update: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से नया अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि अय्यर अब पहले से बेहतर स्थिति में हैं और उनकी कंडिशन स्टेबल है. अय्यर का 28 अक्टूबर यानी आज दोबारा स्कैन किया गया, जिसमें उनकी इंजरी अब पहले से कहीं बेहतर है.
बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार सिडनी में डॉक्टरों के संपर्क में है और अय्यर की स्थिति की लगातार जानकारी ली जा रही है. श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में कैच लेते वक्त बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था.
श्रेयस अय्यर पर आया बड़ा अपडेट
श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बीसीसीआई की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय बोर्ड ने बताया है कि अय्यर अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. 28 अक्टूबर को श्रेयस का दोबारा से स्कैन किया गया था, जिसमें उनकी इंजरी में काफी सुधार देखने को मिला है. हालांकि, अय्यर अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे, लेकिन उनका रिकवरी फेज शुरू हो गया है.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: कैसे टूटीं Shreyas Iyer की पसलियां? समझिए ‘जानलेवा’ कैच की पूरी कहानी!
गौरलतब है कि अंदरूनी ब्लीडिंग होने के बाद अय्यर को आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था, जिसके बाद से हर कोई टीम इंडिया के बल्लेबाज के ठीक होने की दुआ कर रहा था. मगर अय्यर को पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगेगा यह अभी कहना काफी मुश्किल है.
कैच लेते हुए चोटिल हुए थे अय्यर
श्रेयस अय्यर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में कैच लेते हुए चोटिल हो गए थे. दरअसल, हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी ने हवा में शॉट खेला था और स्क्वायर लेग पर खड़े अय्यर को बॉल पकड़ने के लिए अपने पीछे की ओर दौड़ लगानी पड़ी थी.
कैच को लपकते हुए अय्यर की बॉडी का बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया था और वह पसलियों के बल जमीन पर गिर पड़े थे. श्रेयस काफी दर्द में दिखाई दिए थे और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. ड्रेसिंग रूम में भी हो रही लगातार दिक्कत की वजह से अय्यर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines