Asia Cup: अब तक आपने क्रिकटरों को किसी बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए नेट्स पर बैटिंग या बॉलिंग में पसीना बहाते हुए देखा होगा। लेकिन एक क्रिकेटर आने वाले एशिया कप के लिए धधकते हुए अंगारों पर चलकर तैयारी कर रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
अंगारों मोहम्मद नईम
दरअसल, बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद नईम का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वह धधकते अंगारों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बता दें कि यह वीडियो बांग्लादेश प्रीमियर लीग की एक टीम के सोशल मीडिया अंकाउट्स पर शेयर किया गया है। जिसमें एक कैप्शन भी लिखा है कि नईम शेख एशिया कप से पहले माइंट ट्रेनिंग ले रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहम्मद नईम अंगारों पर चल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ खड़े मीडिया मैनेजर ने कहा कि आपको अपनी जिंदगी में मुश्किल परिस्थितियों से इसी तरह से लड़ने में मदद मिलेगी। मोहम्मद नईम अंगारों पर चलते हुए बैखोफ लग रहे हैं। लेकिन उनका यह कारनामा देखकर हर कोई हैरान जरूर रह जाता है।
बता दें कि एशिया कप के लिए बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में मोहम्मद नईम को भी शामिल किया गया है। नईम ने बांग्लादेश में घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में अब वह एशिया कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
ये भी देखें: WC 2023 से पहले Pak से शुरू हुआ Mindgame, Rohit-Virat पर उछाला कीचड़, किया शर्मनाक दावा !
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines