BAN vs PAK: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले 2 टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था। पाकिस्तान की टीम तीसरे मुकाबले में इज्जत बचाने उतरी थी। जहां पर मेजबान टीम के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम ने साहिबज़ादा फरहान की शानदार बल्लेबाजी की दम पर 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और मुकाबला 74 रनों से हारी।
साहिबज़ादा फरहान ने बल्ले से किया कमाल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान ने 41 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका साथ देते हुए सैम अयूब ने 21 रन तो वहीं मोहम्मद नवाज ने 27 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में आकर हसन नवाज ने भी 33 रन बनाए। जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 178 रनों तक पहुंच सकी। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3 विकेट तो वहीं नसुम अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किया। सैफुद्दीन और शरीफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
मैच हारी लेकिन सीरीज जीत गई बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को खराब शुरुआत मिली। बांग्लादेश की टीम सिर्फ 41 रनों पर ही 7 विकेट गंवा चुकी थी। अंत में मोहम्मद सैफुद्दीन ने 35 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 100 रनों से पार कराया। हालांकि उसके बाद टीम 74 रनों से हार गई। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3 विकेट तो वहीं फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। मुकाबला हारने के बाद बाद भी बांग्लादेश की टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया। इससे पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका को भी 2-1 से टी20 सीरीज में हराया था।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी, दांव पर लगी हुई है सीरीज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines