Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, पहले वनडे में ही मेजबान ने बुरी तरह रौंदा

Bangladesh vs Pakistan: अभी टी20 वर्ल्ड कप की नाकामी से उबर भी नहीं पाए थे, और अब बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान की बेहद खराब शुरुआत हो गई है. पहले वनडे में शाहीन शाह अफरीदी की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई और 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 11, 2026 17:55
Bangladesh

BAN vs PAK 1st ODI: मीरपूर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मुकाबले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद डाला. मेजबान ने टॉस जीतकर शाहीन शाह अफरीदी की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन ‘ग्रीन आर्मी’ पूरी तरह पस्त नजर आई.


114 पर सिमटी पाकिस्तान

पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन उनका पहला विकेट साहिबजादा फरहान (27) के तौर पर 41 के स्कोर गिरा. अभी टीम संभल भी नहीं पाई थी की शमील हुसैन भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तो बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कहर ढाना शुरू कर दिया और नियमित अंतराल पर मेहमान टीम के विकेट गिरते रहे. माज सदाकत ने 18, मोहम्मद रिजवान ने 10, सलमान अली आगा ने 5, हुसैन तलत ने 4, अब्दुल समद ने शून्य, फहीम अशरफ ने 37, शाहीन अफरीदी ने 4, मोहम्मद वसीम ने शून्य और अबरार अहमद ने शून्य रनों का योगदान दिया. इस तरह पूरी टीम 30.4 ओवर में 114 रन ही बना पाई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर हैं संजू सैमसन, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा करिश्मा

नाहिद राणा की शानदार गेंदबाजी

बांग्लादेश के नाहिद राणा ने पाकिस्तान को खून के आंसू रुला दिए. उन्होंने 7 ओवर में 3.42 की इकॉनमी रेट से 24 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके अलावा रही सही कसर मेहदी हसन मिर्जा ने पूरी कर दी, जब उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की टीम के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिले.

16वें ओवर में बांग्लादेश की जीत

115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी पेश नहीं आई. भले ही ओपनर सैफ हसन महज 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद तंजीद हसन ने 42 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार 67 रनों की पारी खेली. नजमुल हसन शांटो ने 27 रनों का योगदान ने और 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट अचीव कर लिया.

First published on: Mar 11, 2026 05:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.