नई दिल्ली: बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त होते जा रहे हैं। सोमवार को सिलहट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुशफिकुर रहीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गदर मचा दिया।
रहीम ने 60 गेंदों में 14 चौके-2 छक्के ठोक 166.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन ठोक डाले। खास बात यह है कि उनकी सेंचुरी आखिरी बॉल पर आई। मुशफिकुर के शानदार शतक के दम पर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 349 रन बनाए। इस शतक के साथ रहीम ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया।
वनडे में बांग्लादेश के लिए सबसे तेज ठोका शतक
मुशफिकुर रहीम के नाम बांग्लादेश के लिए सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मामले में उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया। शाकिब ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2009 में 63 गेंदों में शतक ठोका था।
और पढ़िए –WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
https://twitter.com/ICC/status/1637787103756165120?cxt=HHwWgIDRkbGsy7otAAAA
मुशफिकुर ने 60 गेंदों में शतक जमाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुशफिकुर इससे पहले 69 गेंदों में शतक जमा चुके हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। उन्होंने महज 31 गेंदों में सेंचुरी ठोक डाली थी। एबी का रिकॉर्ड अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।
लिटन दास और नजमुल शंटो की शानदार बल्लेबाजी
मैच की बात करें तो मुशफिकुर की शानदार पारी के साथ ही लिटन दास ने 70 और नजमुल शंटो ने 73 रन की दमदार ईनिंग खेली। वहीं युवा बल्लेबाज और अपना दूसरा वनडे खेल रहे तौहीद हृदय ने 49 रन बनाए। कप्तान तमीम इकबाल 23 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
8 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
58 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines