Team India: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है. 3 मैचों की इस सीरीज के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे. जहां पर आयरलैंड में टीम 2-0 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, तो वहीं इंग्लिश टीम के खिलाफ 3 टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को अब बड़ा झटका लगा है.
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया को इंग्लिश दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को पूरी तरह से फिट होने में पूरे 3 हफ्ते लग सकते हैं. ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. टीम इंडिया से अगर पांड्या भी बाहर हो गए, तो इंग्लिश दौरे पर भी टीम कमजोर हो सकती है. पांड्या के वनडे टीम में नहीं होने से प्लेइंग 11 में अच्छा बैलेंस नहीं नजर आता है. ऐसे में युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के ऊपर जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी. रेड्डी का अब तक वनडे फॉर्मेट में अच्छा रिकॉर्ड नहीं रहा है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की सीरीज रेड्डी के लिए एक टेस्ट जैसा होने वाला है.
ये भी पढ़ें: कप्तान तिलक वर्मा ने दूसरे मुकाबले में किया धमाकेदार कमबैक, आलोचकों का कर दिया मुंह बंद!
हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर है सभी की नजरें
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ही टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर रही है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सभी की नजरें रहने वाली है. टीम इंडिया को अगर दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को जीतना है, तो हार्दिक पांड्या का फिट रहना बहुत ही अहम होगा. पांड्या हाल के समय में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए नजर आते रहे हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से पांड्या मैदान पर वापसी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines