ODI World Cup 2023 IND vs AUS: वनडे विश्व कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में है फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन अब फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की थोड़ी टेंशन बढ़ गई है क्योंकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले टीम इंडिया के आंकड़े इतने अच्छे नहीं है। जो थोड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये उतना मुश्किल नहीं है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट-रोहित नहीं, ये खिलाड़ी होगा फाइनल मुकाबले में गेम चेंजर साबित
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कंगारू टीम बेहतर
बता दें, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक 6 वनडे मैच खेले है जिसमें से उसने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम ने इस मैदान पर 19 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमे से टीम इंडिया ने 11 मैचों में जीत जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है। सबसे पहले टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर साल 1986 में हराया था फिर उसके बाद साल 2011 में भी इस मैदान पर टीम इंडिया ने कंगारू टीम पर जीत दर्ज की थी।
टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा बेहद शानदार
बात दें, विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अभी तक सभी मैच जीते है। लीग मुकाबलो में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को भी हरा चुकी है। अब एक बार फिर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब को अपने नाम करना चाहेगी। बता दें, पूरे 20 साल के बाद ये दोनों टीमें वनडे विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होने वाली है।
इससे पहले साल 2003 के वनडे विश्व कप में दोनों टीमें भिड़ी थी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत हासिल की थी। अब भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है। बता दें, टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप के फाइनल में चौथी बार जगह बनाई है। इससे पहले टीम इंडिया वनडे विश्व कप के तीन फाइनल खेल चुकी है जिसमें से दो में भारत ने जीत हासिल की थी।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
34 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines