Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

यह क्या हो गया! अब तो ऑस्ट्रेलिया का दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनना तय, समझिए क्या है पूरा मामला

Australia T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया की झोली में दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी आएगी. मिचेल मार्श की कप्तानी में कंगारू टीम अपने प्रदर्शन से एक बार फिर महफिल लूटने में सफल रहेगी. क्यों ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन बनना लग रहा है तय आइए आपको बताते हैं.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 2, 2026 17:39
Australia cricket Team

Australia T20 WC 2026: भारत और श्रीलंका की धरती पर होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बन सकती है. कंगारू टीम दूसरी बार इस चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम करने की पूरी तैयारी कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया को चाहकर भी दुनिया की कोई भी टीम नहीं रोक पाएगी. यह बात हम यूं ही हवा में नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक बार फिर ऐसा संयोग बन गया है, जिसके दम पर कंगारू टीम हर बार खिताब को अपने नाम करती चली आ रही है. क्या है पूरा मामला आइए आपको समझाते हैं.

ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन बनना तय!

साल 2007 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज हारी, लेकिन विश्व चैंपियन बन गई. 2021 में हुए टी0-20 विश्व कप से भी ठीक पहले कंगारू टीम ने सीरीज गंवाई मगर वर्ल्ड चैंपियन बनी. 2023 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भी यही सिलसिला जारी रहा और नतीजा फिर वही आया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. 2023 वनडे विश्व कप से भी ठीक पहले कंगारुओं ने वनडे सीरीज गंवाई, लेकिन ट्रॉफी उनकी झोली में आई.

---विज्ञापन---

अब 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भी ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के हाथों टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी है. यानी पिछले 19 साल का अगर आप इतिहास उठाकर देखेंगे तो ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से ठीक पहले सीरीज गंवाने पर चैंपियन बनी है. अब अगर यह संयोग इस बार भी फिट बैठा, तो कंगारुओं को दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के विवाद को लेकर अब शाहिद अफरीदी ने उगला जहर! पाकिस्तान का किया सपोर्ट, ICC पर उठाए सवाल

पाकिस्तान ने चटाई धूल

ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के हाथों तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से हार का मुंह देखना पड़ा. कंगारू टीम का बैटिंग ऑर्डर तीनों ही मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहा. सीरीज के आखिरी मुकाबले में 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 96 रन बनाकर ढेर हो गई.

First published on: Feb 02, 2026 05:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.