AUS vs IND 1st T20I Pitch Report: वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.. पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की हालिया फॉर्म कमाल की रही है. भारतीय टीम ने यूएई की धरती पर खेले गए एशिया कप 2025 के खिताब को अपने नाम किया था.
टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर इस समय बेहतरीन फॉर्म में है. अभिषेक शर्मा से टीम कंगारू सरजमीं पर भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. गेंदबाजी अटैक जसप्रीत बुमराह की वापसी से दमदार नजर आ रहा है और उनका साथ अर्शदीप देते हुए दिखाई देंगे. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया वनडे वाली फॉर्म टी-20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी.
कैसी खेलती है कैनबरा की पिच?
टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाना है. कैनबरा के इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच में अच्छा उछाल देखने को मिलता है और इस ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेजी मानी जाती है. यह वजह है कि कैनबरा में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है.
ये भी पढ़ें: बिना एक पैसा खर्च किए कैसे फ्री में उठा पाएंगे AUS vs IND टी-20 सीरीज का लुत्फ, जानिए सभी डिटेल्स
हालांकि, पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यानी कुल मिलाकर समझने वाली बात यह है कि पहले टी-20 में ही दोनों टीमों के बल्लेबाजों की तरफ से रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
कैनबरा में अब तक कुल 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम को 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, 9 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मैदान मारा है. यानी टॉस इस ग्राउंड पर कुछ खास रोल प्ले नहीं करता है. पहली पारी का औसतन स्कोर इस मैदान पर 150 रन रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 126 रन रहा है. साउथ अफ्रीका ने इसी मैदान पर 20 ओवर में 195 रन लगाए थे, जो यहां का सबसे बड़ा स्कोर भी है.
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
18 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
50 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
53 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines