Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के लिए 19 अगस्त को टीम इंडिया का सिलेक्शन होना है। उससे सोशल चयन को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है। आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही चयनकर्ताओं के सामने 15 सदस्यीय टीम चुनने में समस्या आ रही है। 1-1 जगह के लिए 4-4 खिलाड़ी अपना दावा ठोक रहे हैं। ऐसे में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
4 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिलेगा मौका
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर में से किसी 1 को ही 15 सदस्यीय टीम में मौका मिलेगा। श्रेयस अय्यर ने जहां आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत किया है, तो वहीं रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर पहले से ही टीम का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दोनों खेलते हुए नजर आ रहे थे। वहीं रियान पराग भी इंजरी के कारण ही टीम इंडिया से बाहर हुए थे। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने बड़ी परेशानी ये है कि इनमें से किस खिलाड़ी को वो टीम में जगह दें और किस बाहर रखें?
लगभग 2 सालों के बाद कमबैक करेंगे अय्यर
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। अय्यर उसके बाद अब टीम में वापसी कर सकते हैं। आईपीएल 2025 में बतौर कप्तान उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। वहीं बल्ले के साथ भी मिडिल ऑर्डर में तहलका मचाया था। वहीं बात करें रिंकू सिंह की तो इंग्लिश टीम के खिलाफ फेल हो गए थे। उसके बाद उनका आईपीएल 2025 में प्रदर्शन औसत ही रहा था। ऐसे में वाशिंगटन सुंदर ही अय्यर को टक्कर दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Asia cup 2025: BCCI तोड़ सकती है अपनी परंपरा, टीम के ऐलान से पहले आई हैरान करने वाली अपडेट
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
6 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines